- चिकित्सक अब सलाखों के पीछे, एसएसपी बोले मामले की हो रही गहन जांच
कछार पुलिस ने एक फर्जी चिकित्सक को गिरफ्तार किया है। फर्जी एमबीबीएस प्रमाणपत्र और अवैध दस्तावेज के साथ स्वयं को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ बताकर वह चेंबर चला रहा था। एक प्रतिष्ठित चिकित्सक के रूप में स्वास्थ्य से जुड़े कार्यक्रमों एवं अन्य मंचो पर प्रस्तुत करता था।
- VIDEO NEWS वीडियो क्लिक सुनिए पूरा न्यूज़
वर्ष 2016 से वह चिकित्सा का काम करता आ रहा, अब जाकर उसके बारे में खुलासा हुआ है। कछार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने इस संबंध में मीडिया को जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि एक विश्वसनीय सूचना के आधार पर, श्रीभूमि जिले के बदरपुर निवासी पुलक मालाकार ( 43 ) को फर्जी एमबीबीएस प्रमाणपत्र और दस्तावेजों के साथ खुद को स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ बताते हुए गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी के फर्जी प्रमाणपत्रों का सत्यापन किया गया और जांच के दौरान उनके फर्जी होने का पता चला, जिसके बाद सिलचर पुलिस सदर थाने में धारा 125/271/318(4)/319(2)/336(4)/


