Sunday, September 6, 2026

कछार में सात करोड़ मूल्य के ड्रग्स जब्ती के साथ पांच गिरफ्तार, मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने थपथपाई पुलिस की पीठ

  • सिलचर में भारी मात्रा में वाइन भी बरामद
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में ड्रग्स खिलाफ अभियान जारी 

प्रतिबंधित नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का लगातार अभियान जारी है। इस क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दो अलग – अलग अभियानों में पुलिस ने सात करोड़ मूल्य के भारी मात्रा में प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया है।

  • VIDEO NEWS यहां क्लिक सुनिए पूरा न्यूज़ 

इस सिलसिले में पांच तस्कर की भी गिरफ़्तारी हुई है। जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता के नेतृत्व में लगातार एक के बाद एक अभियान चल रहा। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने अपने सोशल मंच इस अभियान की सराहना करते हुए कछार पुलिस की पीठ थपथपाई है।

मुख्यमंत्री ने पोस्ट में लिखा है कि ‘सात करोड़ की ड्रग्स अब धुंए में”। जब्त ड्रग्स की डिटैल आंकड़ों का उल्लेख करते हुए कहा कि असम पुलिस दृढ़ है – नशीले पदार्थों के लिए कोई जगह नहीं। प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 216 ग्राम हेरोइन और 20,000 याबा टैबलेट बरामदगी के साथ – साथ 2 वाहन ज़ब्त किया गया है। गिरफ्तार पांच ड्रग्स पैडलरों के साथ गहन पूछताछ जारी है। हलाकि समाचार लिखे जाने तक कछार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अभी तक पूरी डिटैल जानकारी मिलना बाकी है।

वहीं नियमित रात्रि गश्त के दौरान भारी मात्रा में वाइन की बरामदगी हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सिलचर पुलिस के टीएसआई ने अपने कर्मियों के साथ कैपिटल पॉइंट पर एक वाहन (एएस 26 एसी 0338) को लापरवाही से गाड़ी चलाने और पुलिस के संकेत का उल्लंघन करने के आरोप में रोका। वाहन की तलाशी ली गई और निम्नलिखित वस्तुएँ बरामद की गईं।

– रॉयल स्टैग के 80 कार्टून (12 बोतलें x 750 मिली प्रत्येक)
– इनोवेशन मास्टरी के 5 पैकेट (12 बोतलें x 750 मिली प्रत्येक)
– ऑफिसर्स चॉइस ब्लू के 5 पैकेट (12 बोतलें x 750 मिली प्रत्येक)
वाहन और आईएमएफएल, जो केवल मेघालय में बेचे जाने वाले थे, अवैध रूप से आइज़ोल, मिजोरम में पहुँचाने के लिए ले जाए जा रहे थे और प्रक्रिया के अनुसार उन्हें जब्त कर लिया गया। अब, आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Popular Articles