मादक पदार्थ को सैफई, मिजोरम से अवैध रूप से लाया गया था
नशीली पदार्थों के खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। 25 साबुन की डिब्बियों में 300 ग्राम हेरोइन जब्त हुआ है।
VIDEO
इस सिलसिले में लखीपुर के बाओली चांदमारी के निवासी इमराज उद्दीन चौधरी नामक एक तस्कर को पकड़ा गया । ब्लैक मार्केट में जब्त मादक पदार्थ की कीमत 1.6 करोड़ मूल्य बताया गया।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने अभियान के बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर, कछार पलिस की एक टीम ने लखीपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत तोलेनग्राम में एक मादक पदार्थ विरोधी अभियान चलाया ।
पकड़े गए तस्कर के पास तलाशी के दौरान, पुलिस टीम ने लगभग 300 ग्राम वजनी संदिग्ध हेरोइन से भरे 25 (पच्चीस) प्लास्टिक साबुन के डिब्बे बरामद किए और स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में मादक पदार्थ को जब्त कर लिया।
पुलिस ने मादक पदार्थों की खेप के अवैध परिवहन में इस्तेमाल की गई एक बिना नंबर प्लेट वाली ऑल्टो के10 गाड़ी भी जब्त की। मादक पदार्थ की ड्रग डिटेक्शन किट से जाँच में हेरोइन होने की पुष्टि हुई। प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चला है कि मादक पदार्थ को सैफई, मिजोरम से अवैध रूप से ले जाया गया था। मामले की आगे की जांच जारी है।


