Monday, September 7, 2026

केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी, श्रीकोना ने रचा इतिहास: 35 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 में राष्ट्रीय विजेता बनी 

  • सांसद कणाद पुरकायस्थ ने तैयारियों की बैठक की अध्यक्षता की

सिलचर क्षेत्र और पूरे उत्तर-पूर्व भारत के लिए गौरव का क्षण है, जब केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी. श्रीकोना ने 35वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता 2024-25 में राष्ट्रीय विजेता बनकर इतिहास रच दिया। यह क्षेत्र की पहली राष्ट्रीय जीत है, जिसने न केवल विद्यालय बल्कि सिलचर क्षेत्र और पूरे उत्तर-पूर्व को गर्व से गौरवान्वितकिया। प्रतियोगिता का आयोजन भारत सरकार के संसदीय कार्य मंत्रालय द्वारा कियागया।विद्यालय की टीम 29 अगस्त 2025 को न्यू दिल्ली के जी.एम.सी.बालयोगी ऑडिटोरियम, संसद पुस्तकालय भवन में सम्मानित की जाएगी और वहाँ अपना पुनःप्रदर्शन करेगी|

इससे पहले, 25 अगस्त 2025 को विद्यालय ने यह सौभाग्य प्राप्त किया कि राज्यसभा कणाद पुरकायस्थ और पी. आई. टी. राजा, उपायुक्त केंद्रीय विद्यालय  संगठन सिलचर संभाग ने विशेष युवा संसद सत्र की अध्यक्षता की और छात्र नेताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्राचार्य, संदीप कुमार शर्मा के स्वागत और अभिवादन भाषण से हुई। उन्होंने विद्यार्थियों को राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ के बहुआयामी योगदान –सांसद,सांस्कृतिक गतिविधि का,खेल प्रेमी और मीडिया व्यक्तित्व – से परिचित कराया।

साथ ही उन्होंने सिलचर क्षेत्र के केंद्रीय विद्यालयों को उत्कृष्टता की ओर मार्गदर्शन देने के लिए उपायुक्त पी.आई.टी. राजा के प्रभावशाली नेतृत्व की सराहना की। इस अवसर पर वार्षिक विद्यालय रिपोर्ट और स्थापना दिवस पट्टिका का भव्य उद्घाटन भी किया गया।छात्रों ने युवा संसद का सत्र आत्मविश्वास,स्पष्टता और अनुशासन के साथ प्रस्तुत किया। उनकी सजीव बहस,तर्कपूर्ण विचार और प्रभावशाली प्रस्तुति ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया और एक वास्तविक संसदीय माहौल का सृजन किया।

34वीं क्षेत्रीय और 35 वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में “सर्वश्रेष्ठ वक्ता” के पुरस्कार विजेताओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य छात्रों के हौसले और बढ़े।अपनेसंबोधन में माननीय सांसद कणाद पुरकायस्थ जी  ने विद्यालय की इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने प्राचार्य श्री संदीप कुमार शर्माको इस प्रेरणादायक नेतृत्व और टीम भावना के लिए बधाई दी, जिसने सिलचर क्षेत्र के लिए राष्ट्रीय स्तर की मान्यता सुनिश्चित की |उन्होंने विद्यालय की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को साकार करने में प्रतिबद्धता की सराहना की,जिसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और टीम भावना के माध्यम से छात्रों को जिम्मेदार नागरिक बनाने का प्रयास शामिल है।

उन्होंने विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक मूल्यों की गहरी समझ, सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना और भविष्य के सक्षम नेतृत्व की क्षमता की भी प्रशंसा की। माननीय सांसद कणाद पुरकायस्थ जी  ने कहा कि ऐसे मंच छात्रों को न केवल व्यक्तिगत और शैक्षणिक रूप से बल्कि राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के सपनों को साकार करने में भी तैयार करते हैं। उन्होंने आशाव्यक्त की कि इन युवा नेताओं की प्रतिबद्धता, जागरूकता और नेतृत्व क्षमता देश को एक सशक्त,समृद्ध और विकसित भारत की ओर अग्रसर करेगी।

पी.आई.टी. राजा ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रकट करते हुए प्राचार्य और टीम के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने भविष्य में विद्यालय को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया और सभी को उच्चतम लक्ष्य की ओर प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन प्राचार्य संदीप कुमार शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ।प्रतिष्ठित अतिथियों के मार्गदर्शन और प्रेरणा ने विद्यालय की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया कि वह देश के जिम्मेदार,आत्मविश्वासी और सशक्त नागरिक तैयार करता रहेगा।

Popular Articles