Monday, September 7, 2026

31 अगस्त 2025 को मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा करेंगे अमर बलिदानी मंगल पांडेय की प्रतिमा का अनावरण, मूर्ति स्थापना समिति तैयारियों में जुटा

  • उदय शंकर गोस्वामी ने कहा, मंत्री कौशिक राय की विशेष भूमिका से साकार हो रहा सपना 

आगामी 31 अगस्त 2025 को सिलचर महानगर में दो महान स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा का अनावरण होना है। असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा दोनों प्रतिमा का आवरण करेंगे।

VIDEO

घुंघुर बाईपास चौक पर 1857 के संग्राम के नायक, अद्वितीय योद्धा व राष्ट्र प्रेम की प्रेरणा अमर बलिदानी मंगल पांडेय की प्रतिमा स्थापित किया गया है। जबकि रंगीरखाड़ी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पुरानी मूर्ति को गांधी बाग़ में स्थानांतरित कर इस   स्थान पर नई प्रतिमा स्थापित की गई है।

अमर बलिदानी मंगल पांडे की प्रतिमा के अनावरण के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा पास के यज्ञ मैदान में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। प्रतिमा का अनावरण अपरान्ह चार कब्जे का रखा गया है। इसके लिए अंतिम तैयारियों अभी चल रही हैं। शहीद मंगल पांडेय मूर्ति स्थापना समिति के अध्यक्ष श्री उदय शंकर गोस्वामी, सलाहकार अमिताभ राय, कार्यकारी अध्यक्ष मानव सिंह और महासचिव प्रदीप कुमार कुर्मी ने मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा के हाथों प्रतिमा का अनावरण और होने वाली सभा के परिप्रेक्ष्य में जानकारी साझा की।

अनावरण समारोह में असम के मंत्री कौशिक राय, कृष्णेंदु पाल, सिलचर के सांसद परिमल शुक्लवैद, राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्था,विधायक दीपायनy चक्रवर्ती समेत कई अन्य विधानसभा क्षेत्रों के विधायक व गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रहेगी। स्थापना समिति का पूरा फोकस कार्यक्रम को सफल बनाने पर है। प्रतिमा 10 फुट ऊंची कांस्य प्रतिमा कोलकाता के मूर्तिकार चंद्रशेखर दास ने बनाई है।

यह प्रतिमा चंद्रशेखर दास के कोलकाता स्थित स्टूडियो से लाकर बाईपास चौराहे की रोटरी पर स्थापित की जा चुकी है। इस प्रतिमा को बनाने में कुल 14 लाख रुपये खर्च हुए हैं। शहीद मंगल पांडे मूर्ति स्थापना समिति के अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी ने बताया कि जिस वेदी पर प्रतिमा स्थापित की गई है उसकी ऊंचाई करीब 8 फीट है और 10 फीट की प्रतिमा की ऊंचाई है। कुल ऊंचाई करीब 18 फीट है।

उदय शंकर गोस्वामी ने बताया कि प्रतिमा निर्माण और रोटरी को सजाने के कार्य में असम के मंत्री कौशिक राय की विशेष भूमिका है। इसके अलावा स्थानीय लोग भी आर्थिक मदद के लिए आगे आए हैं। सभी के संयुक्त प्रयास से प्रतिमा की स्थापना संभव हो पाई है। प्रतिमा बनाने में 14 लाख रुपये खर्च हुए हैं और इसे कोलकाता से लाने में 80-90 हजार रुपये खर्च हुए हैं। रोटरी को सजाने और अन्य संबंधित खर्चों के अलावा अन्य खर्च भी हैं।

मुख्यमंत्री की सभा के लिए प्रस्तावित यज्ञ मैदान में भव्य पंडाल बनकर तैयार है। सजाने का काम अभी चल रहा है। श्री गोस्वामी ने संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। कुल मिलाकर, उन्होंने आशा व्यक्त की कि अमर बलिदानी मंगल पांडे की प्रतिमा सभी का ध्यान आकर्षित करने में सफल होगी। बराक घाटी के विशिष्ट गणमान्य व्यक्तियों और सभी के समाज के योगदान से मंगल पांडेय की प्रतिमा का अनावरण होने वाला है। आने वाली पीढ़ी को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा मिलेगी।

संवाददाता सम्मेलन में प्रदीप बनिक, कोषाध्यक्ष सुभाष चौहान, उपाध्यक्ष कंचन नूनिया, रामु कोरी,प्रकाश चौहान,शम्भू कुर्मी,पंचम नूनिया,अमित नूनिया, शंकर नुनिया, महादेव नुनिया, जिला परिषद सदस्य सरस्वती रविदास, भोलानाथ यादव, अनंतलाल कुर्मी, ऋषि चक्रवर्ती, विजय नुनिया, लक्ष्मण नुनिया, श्रवण चौहान, गीता नुनिया,किशेर नुनिया समेत अन्य की मौजूदगी रही।

Popular Articles