- संवाददाताओं को संबोधित करते पदाधिकारी
- बराक घाटी में भी टाइल्स निर्माण उद्योग स्थापित करने का वादा
गुजरात की प्रसिद्ध क्यू मैक्स टाइल्स कंपनी के व्यापारिक अधिकारियों ने शनिवार को सिलचर के एक प्रतिष्ठित होटल में अपने डीलरो के साथ महत्वपूर्ण बैठक की । आयोजित पत्रकार सम्मेलन में विस्तृत जानकारी दी।कंपनी के एमडी सुमित गोयल, बिजनेस डेवलपमेंट हेड रवि अग्रवाल, आशीष जैन और अन्य बरिष्ठ अधिकारियों ने पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने बताया कि देश की यह 25 वर्ष पुरानी प्रतिष्ठित टाइल्स कंपनी अन्य राज्यों की तरह इस क्षेत्र में भी अभूतपूर्व लोकप्रियता हासिल कर चुकी है। घाटी के विभिन्न हिस्सों में उनकी डीलरशिप हैं। सिलचर शहर भी इसमें शामिल है। क्यू मैक्स कंपनी की टाइल्सें मध्यम वर्ग के लोगों की पहली पसंद बन गई हैं। उनका मुख्य कारखाना गुजरात में है। असम के रंगिया में भी उनका एक निर्माण कारखाना है।
सिलचर में उनका एक जल टैंक कारखाना भी है। सुविधाओं में सुधार होने पर वे बराक घाटी में भी टाइल्स निर्माण उद्योग स्थापित करेंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी संलग्न है। उन्होंने आगे कहा कि तीन दशकों से अधिक समय से टाइल्स उद्योग में अपने ग्राहकों को अनुकरणीय सेवा प्रदान कर रहे हैं और उनके साथ सार्थक संबंध स्थापित किए हैं।
अपने ग्राहकों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दोहराते हुए किफायती दामों पर बेहतरीन टाइलें उपलब्ध कराने की वादा किया, ताकि भारत के हर घर की सुंदरता को बढ़ाया जा सके।देर शाम डीलरों की एक बड़ी सभा आयोजित की गई। इसमें बराक घाटी से क्यू मैक्स कंपनी के सौ से अधिक डीलर शामिल हुए। अधिकारियों ने आज सिलचर में डीलरों की एक बैठक में अपने कई नए डिजाइन किए गए उत्पादों को लॉन्च किया।
चंद्रशेखर ग्वाला


