- चाय श्रमिकों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर जमीनी स्तर तक उनकी आवाज पहुंचाने के उद्देश्य से ठोस कार्ययोजन की गई तैयार
डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में हैलाकांदी में भारतीय चाय मजदूर संघ की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और सार्थक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कंचन सिंह, रंजीत साहू, जॉय नुनिया, अजीत साहू, मनोज कुमार पांडेय, राजू रविदास, लक्ष्मण नायडू और बिस्वजीत गोआला सहित संगठन के अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में चाय बागानों के श्रमिकों और आम जनता की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं, वंचना और अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि श्रमिकों के उचित अधिकार, सम्मानजनक मजदूरी, शिक्षा, स्वास्थ्य और आवास जैसी बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करना केवल मांग नहीं यह उनका संकल्प है। चाय श्रमिकों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाकर जमीनी स्तर तक उनकी आवाज पहुंचाने के उद्देश्य से ठोस कार्ययोजना तैयार की गई है।
वह मानते हैं कि एकजुट शक्ति ही परिवर्तन की असली ताकत है। इसलिए हर श्रमिक और हर परिवार के साथ खड़े रहकर उनके अधिकार दिलाने तक उनका यह संघर्ष जारी रहेगा। यह संकल्प है, चाय बागानों के श्रमिकों के सम्मान, अधिकार और विकास के लिए वे बिना किसी समझौते के संघर्ष करते रहेंगे।


