Sunday, September 6, 2026

….तो पूर्व उग्रवादी निकला कछार पुलिस द्वारा पकड़ा गया ड्रग्स पैडलर

  • 18 साबुन की डिब्बियों में 216 ग्राम हेरोइन जब्त किया। इस सिलसिले में दो महिला समेत चार लोगों की गिरफ़्तारी हुई है।

कछार पुलिस ने लखीपुर थाना अंतर्गत ह्मारखावलीन इलाके में ड्रग्स खिलाफ अभियान चलाया। एक विशेष इनपुट के आधार चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने कार्बी – आंगलोंग के कुकी बस्ती, तीनि अली निवासी लालपु सिंगसिट (35 ) नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से बीस हज़ार याबा टेबलेट्स जब्त किया गया।

VIDEO NEWS 

आरंभिक जाँच में पता चला उसके खिलाफ तिनसुकिया में भी मादक पदार्थ परिवहन मामले में मामला दर्ज है। इसके अलावा कार्बी – आंगलोंग में विभिन्न आपराधिक मामलों में उसका नाम है। वह एक उग्रवादी समूह का पूर्व सदस्य भी रहा है। लिहाज़ा पुलिस अब ड्रग्स मामलों के साथ – साथ कई एंगल से भी जांच कर रही। इसके पहले एक अन्य अभियान सिलचर सदर थाना अंतर्गत सोनाबारीघाट में चला।

पुलिस ने 18 साबुन की डिब्बियों में 216 ग्राम हेरोइन जब्त किया। इस सिलसिले में दो महिला समेत चार लोगों की गिरफ़्तारी हुई है। पकड़े गए लोगों की पहचान आयशा बेगम चौधरी, मुस्लिमा बेगम चौधरी, जलाल अहमद चौधरी और रबिजूल अली चौधरी के रूप में हुई। जब्त की गई वस्तु की कीमत ब्लैक मार्केट में लगभग 7 करोड़ रुपये है। वाहनों और मादक पदार्थों को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर लिया गया है।

ड्रग डिटेक्शन किट की जांच में हेरोइन और मेथामफेटामाइन के सकारात्मक परिणाम मिले हैं। दोनों मामलों में आगे की जांच जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने एक संवाददाता सम्मेलन बताया कि असम की पड़ोसी राज्यों से ड्रग्स आया था। पुलिस गहन जांच कर रही है।

Popular Articles