-
प्रसिद्ध भजन कलाकार कृष्णा अग्रवाल और रिंकी गुप्ता आमंत्रित
भादव अमावस्या के अवसर पर नगांव में आयोजित होने वाले दो दिवसीय श्री दादीजी महोत्सव के भव्य आयोजन की तैयारियों में शहर की धार्मिक संस्था श्री राणी सतीजी सत्संग समिति अपनी जोरदार तैयारियां करने में जुटी हुई हैं।
अलौकिक श्रृंगार, चुनड़ी उत्सव,गजरा उत्सव और छप्पन भोग के साथ आयोजित होने वाले अपने निर्धारित कार्यक्रमों पर जानकारी देते हुए समिति की तरफ़ से मुकेश पौद्दार ने बताया कि 2 सितंबर को शाम 6:30 बजे से भजनों का विशेष कार्यक्रम बाहर से आमंत्रित प्रसिद्ध भजन कलाकार कृष्णा अग्रवाल और रिंकी गुप्ता द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा।
Advertisement

श्री पौद्दार ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे दिन 3 सितंबर को संगीतमय मंगल पाठ की प्रस्तुति दोपहर 2:30 बजे से पाठ वाचक और वाचिका विकास कपूर और प्रतिमा सिंह द्वारा दी जाएगी। श्री हनुमान मंदिर भवन, शनि मंदिर रोड में आयोजित होने वाले इस दो दिवसीय विशाल आयोजन की तैयारी अभी से शुरू हो गई है।
भवन को आकर्षक दुल्हन की तरह से सजाया जा रहा है और समिति कार्यक्रम मैं पधारने वाले भक्तों के लिए सभी प्रकार की व्यवस्था को अंतिम रूप देने के लिए दिन-रात दिखाई पड़ रही है। स्मरणीय रहे की समूचे जिले से और आसपास के क्षेत्र से बड़ी संख्या में भादव अमावस्या के इस पावन अवसर पर बड़ी तादाद में भक्ति आयोजन में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।


