File Photo
-
चाय जनसमुदाय के हितों से जुड़े विषयों को विधानसभा में रखने के लिए संघ ने की प्रसंसा
असम विधानसभा के अंदर चाय बागान के श्रमिकों और कर्मचारियों के हित में लखीपुर के विधायक कौशिक राय द्वारा उठाए गए मुद्दों पर भारतीय चाय मज़दूर संघ, बराक घाटी ने स्वागत किया है।
मज़दूर संघ के महासचिव कंचन सिंह, सहायक सचिव रंजीत साहू, कोषाध्यक्ष राजीव कुमार राय, सांगठनिक सचिव मनोज कुमार साह ने अपने बयान में कहा है कि लखीपुर के विधायक कौशिक राय विधानसभा के भीतर चाय बागानों के संबंध में जिन विषयों को उठाया है, दरअसल वह ( भारतीय चाय मज़दूर संघ ) भी उन्ही मुद्दों को उठाते आ रहें है। विधायक राय ने बहुत ही महत्वपूर्ण विषय को सदन की पटल पर रखा है।
Advertisement

ब्रम्हपुत्र और बराक घाटी में समान मज़दूरी, रिटायरमेंट उम्र 60 और पीएफ फंड जैसे प्रमुख विषयों को सरकार के संज्ञान में आना ज़रूरी था। सिंह ने कहा कि चाय बागान के श्रमिकों और कर्मचारियों के हितों को लेकर विधायक राय ने विधानसभा में प्रश्न उठाकर अच्छा काम किया है।
चाय मज़दूर संघ विधायक राय का आभार व्यक्त करता है। कंचन सिंह ने कहा कि बराक घाटी में अभी तक किसी जनप्रतिनिधि ने विधानसभा के अंदर बागान श्रमिकों के कल्याण के लिए बात नहीं की है। विधायक राय ने श्रमिकों और बागान कर्मचारियों के समस्याओं को उजागर कर समाधान की दिशा में उचित पहल के लिए विश्वास सृजन किया है।
ब्रह्मपुत्र और बराक घाटी में समान मज़दूरी हो इस महत्वपूर्ण मांग को कोई भी विधायक उठाने में दिलचस्पी नहीं दिखाता। विधायक राय बागान श्रमिकों की भावनाओं का ख्याल रखा, उसके लिए वह बधाई के पात्र है।
Yogesh Dubey


