Photo
पूर्वोत्तर प्रादेशीय मारवाड़ी सम्मेलन का 17 वां प्रांतीय अधिवेशन आगामी 22 एवं 23 मार्च को सिलचर में आयोजित होगा। अधिवेशन में सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महामंत्री सहित 300 प्रतिनिधियों के आने की संभावना है। 284 लोगों के सहमति आ चुके हैं।
सिलचर मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मूलचंद वैद ने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असम में मारवाड़ी सम्मेलन को अस्तित्व में आए 90 वर्ष हो गए। 1935 में गठन हुआ था। सिलचर में पहली बार अधिवेशन होने जा रहा है। मूलचंद वैद ने आयोजन के बारे में पूरा विवरण दिया और कहा कि सिलचर मारवाड़ी सम्मेलन और मारवाड़ी महिला समिति अधिवेशन के मुख्य रूप से आयोजक हैं।
पूर्वोत्तर मारवाड़ी सम्मेलन के 78 शाखाओं के प्रतिनिधियों की उपस्थिति रहेगी। अधिवेशन दो जगहों पर होगा। अधिकांश कार्यक्रम सागरिका रिसॉर्ट में है। जबकि खुला सत्र, सम्मान, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रात्रि भोज राजीव भवन में होगा। खुला सत्र में समाज के अंदर चल रही गतिविधियों, समस्याओं और उपलब्धियों पर चर्चा शामिल है। 22 मार्च को सुबह 9 बजे से शाम पांच बजे तक सागरिका रिसॉर्ट में कार्यक्रम है जबकि शाम छह बजे से राजीव भवन में कार्यक्रम आयोजित होगा। 23 मार्च को पूरा अधिवेशन सागरिका रेसॉर्ट में संपन्न होगा।
सिलचर आ रहे मारवाड़ी सम्मेलन के प्रतिनिधियों के ठहरने की व्यवस्था चार होटलों और जैन भवन में किया गया है। सम्मेलन के पुनः अध्यक्ष कैलाश काबरा मनोनीत होने जा रहे है। उनके खिलाफ कोई उम्मीदवार पर्चा नहीं भरा। असम विधानसभा का सत्र चल रहा, इसलिए इस बार चाहकर भी कोई राजनेता को आमंत्रित नहीं कर रहे पा रहे है।
योगेश दुबे


