Photo
बड़खोला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुरबीनटिला से सटे देवी नाला से एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला है। सूचना मिलने पर बड़खोला थाना प्रभारी नीलकमल बरुआ पुलिसकर्मियों की एक दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सूत्रों के अनुसार घटना रविवार शाम लगभग छः बजे घटी।
घटना के बाद अचेत अवस्था में मिले व्यक्ति को बड़खोला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहले स्थानीय लोगों ने उक्त व्यक्ति को बेहोशी के हालत में समझा था। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना को लेकर इलाके में शोक एवं सनसनी फैली हुई है।
चंद्र शेखर ग्वाला


