ऑपरेशन सिंदूर
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता जनता तक पहुंचाने के मकसद से लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में 202 भाजपा बूथों पर तिरंगा रैलियां निकाली गईं। पिछले दिनों पाकिस्तानी आतंकवादियों ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष सैलानियों को कत्लेआम मचा दिया था।
NEWS VIDEO
Please Like, Subscribe & Share
पाकिस्तानी आतंकवादियों ने 26 निर्दोष भारतीयों की जान ले ली। उन मारे गए भारतीय नागरिकों को श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से बदला लिया, जो एक उचित बदला था। भारतीय सेना और वायु सेना ने पाकिस्तान में कई आतंकवादी ठिकानों , युद्धक विमानों और मिसाइलों से नष्ट कर दिया था।
भारतीय सेना के इस सफल ऑपरेशन का सम्मान करते हुए भाजपा ने तिरंगा यात्रा के माध्यम से भारतीय सेना में सेवारत प्रत्येक सैनिक को सम्मान और श्रद्धा ज्ञापन किया। लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के तीन मंडल क्रमश: लखीपुर, बिन्नाकांदी और राजाबाजार का कुल 202 बूथों में आज सुबह प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम में भाग लिया और फिर तीनों मंडलों के 202 बूथों पर तिरंगा यात्रा निकाली गई।
प्रत्येक बूथ केंद्र के बूथ अध्यक्ष, भाजपा मंडल कार्यकर्ता और क्षेत्र की जनता इस तिरंगा यात्रा में पुरे उत्साह और श्रद्धा से भाग लिया। तिरंगा यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों सहित आम जनता ने “भारतीय सेना जिंदाबाद रहे”, “भारतीय वायुसेना जिंदाबाद तथा नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, भारत माता की जय की नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान किया।
चंद्रशेखर ग्वाला


