Tuesday, September 8, 2026

बराक घाटी के चाय जन समुदाय के हितों को लेकर गुवाहाटी में हुई एक महत्वपूर्ण बैठक 

विधायक कृष्णेंदु पॉल और विजय मालाकार ने बैठक का किया नेतृत्व

बराक घाटी के चाय जन समुदाय के हितों को लेकर 31 अगस्त, शनिवार को गुवाहाटी में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई है। असम विधानसभा परिसर के अंदर (एमएलए हॉस्टल), राताबाड़ी के विधायक विजय मालाकार के आवास पर आयोजित बैठक में पाथरकांदी के विधायक कृष्णेंदु पॉल भी उपस्थित थे। भारतीय चाय मज़दूर संघ के प्रतिनिधिमंडल को विधायक कृष्णेंदु पॉल और विजय मालाकार ने संबोधित किया।

उक्त बैठक में सिलचर से पहुंचे भारतीय चाय मज़दूर संघ के महासचिव कंचन सिंह, सहायक सचिव रंजीत साहू, कोषाध्यक्ष राजीव राय सहित करीमगंज जिले से आए अनील त्रिपाठी, अनूप कुमार कोइरी, मणिराज कुर्मी, बिस्वजीत ग्वाला, रोहन ग्वाला, चंदन भर, लालचंद राय, पंकज राय, देव कुमार कुर्मी आदि की मौजूदगी रही।

Advertisement

बैठक में चाय बागान से संबंधित अनेक प्रमुख बिंदुओं को रेखांकित करते हुए उसपर चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य बराक घाटी में चाय बागानों में चाय समुदाय के कल्याण के लिए काम करना है। चाय बागानों के श्रमिकों और कर्मियों के बेहतरी के लिए समर्पित रूप से कार्य करने पर ध्यान केंद्रित करना है।

असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने चाय बागानों में समस्याओं को दूर करने और उनके कल्याण के लिए अनेक प्रभावी कदम उठाया है। बढ़ोतरी मज़दूरी दर को लागू कराया गया है। विभिन्न योजनाओं के तहत श्रमिकों के जीवन में बदलाव लाने का बड़ा काम हो रहा है। इसके अलावा श्रमिकों के हित में शुरू विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूक कर यह बता सकें असम सरकार चाय बागानों के लिए बहुत कुछ काम कर रही है।

विधायक कृष्णेंदु पॉल और विजय मालाकार ने अपनी ओर से हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया है। उनका कहना था कि बराक घाटी में चाय बागान और चाय समुदाय के विकास सुनिश्चित हो सके इस दिशा में आगे बढ़ा जाना चाहिए। बैठक में मौजूद सभी को काम करने के लिए प्रेरित किया।

विशेष संवाददाता

Popular Articles