Monday, September 7, 2026

बांग्लादेश संकट : क्या मेघालय के रास्ते देश में आए बांग्लादेशी घुसपैठिए? भारत-बांग्लादेश सीमा पर बीएसएफ ने बढ़ाई निगरानी

  • मेघालय के रास्ते भारत में किसी भी तरह के अवैध प्रवेश के दावों को बीएसएफ ने किया खारिज

पड़ोसी देश बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद अभी भी उथल-पुथल का दौर जारी है। सीमा पर घुसपैठ के किसी भी खतरे को नामाक करने के लिए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर निगरानी को बढ़ा दिया है। बीएसएफ ने सोमवार को कहा कि मेघालय में बांग्लादेश से लगने वाली सीमा पूरी तरह से सुरक्षित है और मेघालय के रास्ते भारत में किसी भी तरह के अवैध प्रवेश के दावों को खारिज किया।

Advertisement

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारत-बांग्लादेश सीमा पर किसी भी बांग्लादेशी नागरिकों का कोई अवैध प्रवेश नहीं हुआ है। उन्होंने भारत में अवैध तरीके से घुसपैठ करने वालों से सख्ती से निपटने की भी बात कही। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में पांच अगस्त को हिंसा हुई थी, जिसके बाद बाद सीमा पर बीएसएफ ने चौकसी बढ़ा दी है।

उन्होंने आगे बताया कि बांग्लादेश सीमा पर अवैध प्रवेश प्रयासों को सफलतापूर्वक विफल किया गया है और इसमें शामिल लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है। मालूम हो कि हाल ही में बीएसएफ ने मेघालय के पूर्वी जयंतिया हिल्स में भारत की सीमा में प्रवेश करने वाले चार बांग्लादेशी नागरिकों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ये गिरफ्तारियां रातचेरा क्षेत्र में की गईं।

एजेंसी

Popular Articles