-
12 कॉलेजों, एक विश्वविद्यालय 60 हाई सेकेंडरी स्कूल कार्यकर्ता सदस्यता हेतु जायेंगे
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ( अभाविप ) का सदस्यता अभियान कछार में विगत 5 अगस्त से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलने वाला है। आगामी 28 अगस्त को विद्यार्थी परिषद ने कछार में व्यापक सदस्यता भर्ती दिवस घोषणा करते हुए एक दिन में दस हज़ार सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया है। व्यापक सदस्यता भर्ती दिवस के एक दिन 500 से भी अधिक कार्यकर्ता सदस्यता अभियान को सफल बनाने में लगने वाले हैं।
एक दिन में 12 कॉलेजों, एक विश्वविद्यालय 60 हाई सेकेंडरी स्कूल कार्यकर्ता सदस्यता हेतु जायेंगे। अभी तक विद्यार्थी परिषद ने, कछार, जिले भर में 8,960 सदस्यता पूरी की है। उल्लेखनीय है कि एक विशेष प्रक्रिया द्वारा विद्यार्थी परिषद प्रत्येक वर्ष सदस्यता अभियान चलाती है। छात्र शक्ति को राष्ट्र शक्ति में परिणत करने के लिए स्थापना काल से ही कार्य करने वाला संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद है।
कछार जिला के सभी शिक्षा संस्थानों में सदस्यता अभियान चल रहा है। जिसमें छात्र समाज स्वतःस्फूर्त भाव से विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के साथ जुड़ रहे हैं। ज्ञात हो कि विगत 22 अगस्त को भी विद्यार्थी परिषद ने कछार जिले में अधिकतम सदस्यता दिवस पालन करते हुए एक दिन में 12 इकाइयों में 12 कॉलेजों में 4169 सदस्य बनाने का कार्य किया है।
विद्यार्थी परिषद के सिलचर कार्यालय मंत्री श्री आशीष दे ने बयान जारी करते हुए कहा कि कछार में आज विद्यार्थी परिषद छात्रों की पहली पसंद है और विद्यार्थी परिषद ही सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी संगठन है।आगामी 28 अगस्त को परिषद अपने संगठनात्मक क्षमता का परिचय देते हुए एक दिन में दस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य पूरा करेगी।
Yogesh Dubey


