- संकट की घड़ी में हम सरकार और बाढ़ पीड़ितों के साथ है : हरप्रीत सिंह
गुवाहाटी। नॉर्थ ईस्ट ट्रांसपोर्टर्स एसोसिएशन ( नेटा ) बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आया है। संगठन ने सोमवार को गुवाहाटी से शिवसागर और नाजीरा के लिए राहत सामग्री से भरा वाहन रवाना किया गया है। इसमें सूखा राशन, पीने का पानी, दवाइयां, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भेजा गया है। शिवसागर और नाजिरा के क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। नेटा ने ‘मुख्यमंत्री बाढ़ राहत कोष’ में 1,00,000 ( एक लाख) रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की है।

नेटा के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने कहा कि असम में बाढ़ त्रासदी ने कई जिलों की बुरी तरह बर्बाद किया है। दुख की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद के लिए नेटा क्षमता अनुसार प्रयास शुरू किया है। राहत सामग्री भेजते समय मनप्रीत सिंह, अजीत चीमा, शंकर पंजीहार, इंद्रजीत यादव, आकाश प्रसाद, विनीत सोगानी, गोलू जैन, रंजीत सिंह बाजवा सहित नेटा के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। सिंह ने कहा कि संकट में मानवता ही सबसे बड़ी सेवा है। वह सरकार और प्रशासन के साथ हैं और आगे भी जरूरत पड़ने पर नेटा मदद के लिए हमेशा तैयार रहेगी।
उल्लेखनीय है कि असम में बाढ़ से काफी क्षति हुई है। बाढ़ में लोगों की जाने भी गई है और बहुत से लापता है। बाढ़ प्रभावित जिलों में नुकसान का आकलन लगाना मुश्किल, इतने बड़े पैमाने पर क्षति हुई है। विविध संगठनों ने सहयोग का हाथ बढ़ाया है, जिसमें नेटा भी शामिल हैं।


