Wednesday, July 22, 2026

बाढ़ प्रभावित अपर असम के लिए नेटा का अपील, सिर्फ आवश्यक सामग्री भेजें

  • कामरूप मेट्रो के जिला आयुक्त स्वप्नील पॉल, गुवाहाटी ट्रैफिक विभाग के डीसीपी जयंत सारथी बोरा और जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक जरुरी बैठक संपन्न

गुवाहाटी। सोमवार को कामरूप मेट्रो के जिला आयुक्त स्वप्नील पॉल, गुवाहाटी ट्रैफिक विभाग के डीसीपी जयंत सारथी बोरा और जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक जरुरी बैठक में नॉर्थ ईस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (नेटा) ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए। इसके अलावा संगठन ने सभी ट्रांसपोर्टर भाइयों से यह आग्रह किया है कि वे अगले तीन से चार दिन असम के बाढ़ प्रभावित जिलों में केवल आवश्यक सामग्री भेजें, जबकि गैर-जरूरी सामान की आवाजाही फिलहाल रोकें रहे।

ट्रांसपोर्टरों से जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा – निर्देश का पालन करने का भी अनुरोध किया है। नेटा के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि बैठक में प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि अपर असम के कुछ जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। प्रशासन ने नेटा से अनुरोध किया है कि अगले 3-4 दिनों तक बाढ़ प्रभावित जिलों में केवल आवश्यक सामग्री ही भेजी जाए। अन्य गैर-जरूरी सामानों को फिलहाल न भेजा जाए, ताकि बाढ़ की स्थिति को जल्द से जल्द सामान्य किया जा सके। सिंह ने बैठक में प्रशासन को आश्वस्त किया कि ट्रांसपोर्ट सेक्टर पूरी तरह प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

अपर असम की बाढ़ स्थिति से राहत देने के लिए सरकार द्वारा जारी प्रयास में नेटा हर – संभव मदद के लिए प्रस्तुत है। सिंह ने स्पष्ट किया कि असम के बाहर से आने वाले ट्रकों के लिए नगांव जिले तक का मार्ग पूरी तरह से खुला है और कहीं कोई बाधा नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles