- सभा के दौरान भूमि प्रदाताओं के परिवार, मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत कई विशिष्ट महानुभावों का सम्मान किया गया।
VIDEO
श्री सिलचर गौशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर गौशाला के भूमि प्रदाताओं द्वारा 10 अगस्त 2025, दिन रविवार को गौशाला की भूमि श्री सिलचर गौशाला ट्रस्ट को हस्तांतरित (ट्रांसफ़र) की गई। सभा के दौरान भूमि प्रदाताओं के परिवार, मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष समेत कई विशिष्ट महानुभावों का सम्मान किया गया।
श्री सिलचर गौशाला के अध्यक्ष ईश्वरभाई उबाड़िया, महासचिव राजेश गुलगुलिया ने बताया कि कार्यक्रम में श्री गौशाला के सम्मानित सदस्यों की उपस्थिति रही। भूमि प्रदाताओं ने आधिकारिक रूप से भूमि श्री सिलचर गौशाला ट्रस्ट को हस्तांतरित (ट्रांसफ़र) कर एक बड़ा सराहनीय कार्य किया। श्री सिलचर गौशाला में विकास प्रगति पर समाज का संतोषजनक प्रतिक्रिया है। रविवार को पहुंचे सदस्यों ने सभा समापन बाद गौशाला प्रांगण का अवलोकन किया और गौधन सेवा, देखरेख, रखरखाव एवं विभिन्न विकास कार्यों को देखा और हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिया।
इस अवसर पर भूमि प्रदाताओं ( स्वर्गीय माणिक चंद अग्रवाल के पुत्र कुंजबिहारी अग्रवाल और स्वर्गीय बुधमल बरड़िया के पुत्र सुनील बरडिया अपने परिवार के साथ उपस्थित रहे ) के परिवार सहित मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनराज सुराणा व हनुमान प्रसाद जैन का अंग वस्त्र व मेमोंटों भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने व्यक्तव्य में राजेंद्र जिंदल ने गौशाला के कार्य को सराहते हुए गौशाला प्रांगण में मंदिर निर्माण की प्रेरणा दी जिसका सभी उपस्तित सदस्यों ने ताली बजा कर स्वागत किया।
सभा में गौशाला समिति के कोषाध्यक्ष प्रकाश चंद सुराणा, हनुमान जैन, सुरेंद्र कोठरी, गिरिजाशंकर अग्रवाल, राजेंद्र जिंदल, किशनलाल राठी, बंशीलाल भाटी, अमरचंद गहलोत, गवर्द्धन डागा, गोपाल चौहान जयराम तंवर सुरेंद्र कोठारी, सुशील काँकरिया, मेहंदर सेठिया, जगदीश लाहोटी, राजकुमार जैन व अनेक महानुभावों की उपस्थिति रही।


