- दर्ज कराई गई एफआईआर वापस लेने का लिया निर्णय
मणिपुर के जिरीबाम निवासी अतिकुर रहमान नामक एक मरीज ने सिलचर के नामचीन आरई अस्पताल के सर्जन डॉक्टर इडेन सिन्हा पर लगाए गए अपने आरोप को वापस लिया और कहा कि वह ग़लतफ़हमी का शिकार हुआ। मरीज रहमान का कहना था दरअसल डॉक्टर सिन्हा का कोई गलती नहीं है। डॉक्टर ने सही कदम उठाया था, लेकिन गुप्तांग काटे जाने से वह डर गया था इसलिए भावुकता में आकर बेबुनियाद आरोप लगा दिए।
VIDEO
रहमान का एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें वह यह कहता सुनाई पड़ डॉक्टर सिन्हा की कोई गलती नहीं है। कैंसर अस्पताल से भी कैंसर होने की रिपोर्ट आ गई है। मालूम हो कि पिछले 1 जूलाई को मणिपुर जिरीबम के रहनेवाले मरीज अतिकुर रहमान ने शिलचर के प्रसिद्ध आर ई हास्पिटल में सर्जरी के चिकित्सक डॉक्टर इडेन सिन्हा पर गुप्तांग काटने का आरोप लगाया था। वास्तव में ऐसी कोई घटना नहीं है, सच्चाई कुछ और ही है।
इस सन्दर्भ में मरीज रहमान ने घुंघुर आउट पोस्ट में एक एफआईआर दिया था। एफआईआर में रहमान ने आर ई हास्पिटल में किए गए अपने इलाज और ऑपरेशन के बारे में उल्लेख किया था, लेकिन बाद में,रहमान ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह ग़लतफ़हमी का शिकार हुए थे। उनके इलाज और ऑपरेशन में उक्त डॉ. ईडन सिन्हा की ओर से कोई लापरवाही नहीं हुई। असल में, मुझे मूत्रमार्ग में कैंसर था।
इसलिए उक्त डॉक्टर ने जो भी इलाज किया, वह मेरी जान बचाने और मूत्रमार्ग की रुकावट से राहत दिलाने के लिए था और मेरा जो भी इलाज और ऑपरेशन किया गया, वह मेरी और मेरे परिवार के सदस्यों की पूरी सहमति से किया गया था और मेरे इलाज के दौरान उक्त डॉक्टर ने सभी दस्तावेजों का पूरी तरह से पालन किया था। घुंघुर आउट पोस्ट में एफआईआर मेरे गलतफहमी के कारण दर्ज कराई गई थी और अब मैं पूरी तरह से समझ गया हूं कि इसमें उक्त डॉक्टर की ओर से कोई गलती या लापरवाही नहीं है।
इसलिए मैंने स्वयं ही दिनांक 01-07-2025 को मेरे द्वारा दर्ज कराई गई उक्त एफआईआर को वापस लेने का निर्णय लिया है। इसे तत्काल शपथ पत्र के माध्यम से यह घोषित कर दिया हूं कि एफआईआर मेरे द्वारा गलतफहमी के कारण दर्ज कराई गई थी और वर्तमान में डॉ. ईडन सिन्हा और आरई अस्पताल के खिलाफ मेरे पास कोई आरोप नहीं है ।


