राहुल गांधी और कांग्रेस खिलाफ नारेबाजी की
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान पर कछार भाजपा की युवा मोर्चा ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। राहुल गांधी का पुतला फूंका। मालूम हो कि राहुल गांधी ने बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा जेल जाने से कोई रोक नहीं सकता। राहुल ने असम के छयगांव में यह बयान दिया, जिसको लेकर भाजपाई भड़क गए है।
NEWS VIDEO
भाजयुमो ने पार्टी कार्यालय से एक रैली कर कछार कॉलेज मोढ़ पर एकत्रित हुए और राहुल गांधी और कांग्रेस खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पुतले भी फूंके गए। कछार भाजपा के अध्यक्ष रुपम साहा, महासचिव अमिताभ राय, गोपाल राय, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमितेष चक्रवर्ती सह पार्टी के अन्य इकाइयों के नेता मौजूद रहे। रुपम साहा और अमितेष चक्रवर्ती ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि जो नेता खुद जमानत पर घूम रहा है वो दूसरों को जेल भेजने की बात करता है।
राहुल गांधी को चुनौती दी गई, जेल में डालकर दिखाओ। कहा गया राहुल गांधी एक असफल नेता है, वह अपनी पार्टी को संजीवनी देने की क्षमता रखते नहीं और भाजपा तथा असम के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते है। साहा बोले दरअसल असम में अतिक्रमण के खिलाफ भाजपा सरकार सख्त है। जिस तरीके से सरकारी जमीन और वनांचलों भूमि पर लोग कब्ज़ा जमाए बैठे थे, उनकी सरकार ने भूमि को दखल को मुक्त कराया है। कांग्रेस सहन नहीं कर पा रही।


