Photo
बाड़खोला विधानसभा अंतर्गत मसिमपुर द्वितीय खंड के निवासी गया प्रसाद कोइरी का परलोक गमन हो गया है। मासुघाट हाई स्कूल के रिटायर्ड प्रधान शिक्षक कोइरी के निधन की खबर से परिवार और समाज में शोक की लहर है।
अपने पीछे पत्नी प्रभावती, तीन पुत्र, एक पुत्री, नात -नतिनी सहित पूरा हरा – भरा परिवार छोड़कर चले गए। 1951 में जन्मे गया प्रसाद कोइरी कैंसर से पीड़ित थे। वह मृदुल स्वभाव, मिलनसार और धार्मिक प्रवृति के थे।


