- नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनराज सुराना ने कहा, इस शिविर के माध्यम से 300 से अधिक दिव्यांगों को आधुनिक कृत्रिम अंग मिलेंगे
- पूर्वोत्तर मारवाड़ी सम्मेलन हमेशा से समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा, समर्पण और समाधान की सोच को लेकर करता आया है कार्य
VIDEO NEWS
पूर्वोत्तर मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर शाखा ने ( दृष्टिकोण 2025-2026, कुछ बड़े कदम ) आने वाले दिनों में मानव सेवा को आगे रखते हुए कई बड़े कार्यक्रम करने की घोषणा की है। मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर शाखा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनराज सुराना के नेतृत्व में जल्द ही विभिन्न प्रमुख प्रकल्प आरंभ होने जा रहे हैं। शहर में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुराना ने बताया कि सम्मेलन अब तक के सबसे बड़े उच्च तकनीक कैलिपर कैंप, जिसमें 300 से अधिक दिव्यांगों को आधुनिक कृत्रिम अंग मिलेंगे, का आयोजन करने का प्रस्ताव लिया है।
इसके अलावा निशुल्क बवासीर (पाइल्स) चिकित्सा शिविर, अनुभवी डॉक्टरों की देखरेख में, का आयोजन किया जाएगा। हालांकि शिविर का आयोजन कब करना है तिथि को लेकर विचार – विमर्श जारी है। उसके पूर्व जिन्हे शिविर का लाभ दिया जाना है, उनके नामों का पंजीयन किए जाएंगे। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुराना ने मीडिया को जानकारी साझा करते हुए बताया कि अंतिम संस्कार से पूर्व शव सुरक्षित रखा जा सके, इसके लिए भी मोर्ग बॉक्स की स्थायी सेवा भी शुरू करने वाले है।

इसका लाभ केवल मारवाड़ी समाज ही नहीं अन्य समाज के लोग भी उठा पाएंगे। उन्होंने कहा कि नया नेतृत्व, नई दिशा ध्येय के साथ सम्मेलन करने के लिए प्रस्तुत है। धनराज सुराना ने कहा कि समाज के सहयोग एवं समर्पण भाव से मारवाड़ी सम्मेलन ने जैसे पहले काम किया, आगे भी करता रहेगा। समाज की सेवा, हमारी परंपरा भी है और ज़िम्मेदारी भी। उनके नेतृत्व में सम्मेलन नई ऊँचाइयों को छूने और समाज के हर वर्ग तक पहुँचना चाहता है। हम समाज के सभी वर्गों से आह्वान करते हैं आइए, इस जनसेवा की यात्रा में साथ चलें।
कमल शारदा, प्रकाश चंद्र सुराना और विजय कुमार सांड ने भी मीडिया को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष धनराज सुराना को बधाई एवं शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए आगामी कार्यक्रमों में पूर्ण सहयोग के साथ सफल आयोजन हेतु आशा व्यक्त की। कहा गया कि पूर्वोत्तर मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर शाखा के हाल में संपन्न चुनाव में धनराज सुराना भारी मतों से अध्यक्ष चुने गए। यह केवल एक चुनाव नहीं, बल्कि समाज द्वारा उन पर जताया गया अभूतपूर्व विश्वास और जन सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की स्वीकृति है।
धनराज सुराना समाज सेवा का जीवंत उदाहरण रहा है। कोविड काल में जब पूरा देश असहाय था, तब श्री सुराना ने जाति, धर्म से ऊपर उठकर हर वर्ग के जरूरतमंद तक मदद पहुँचाई। पूर्वोत्तर मारवाड़ी सम्मेलन हमेशा से समाज के प्रति निस्वार्थ सेवा, समर्पण और समाधान की सोच को लेकर कार्य करता आया है चाहे वह राहत कार्य हो, स्वास्थ्य सेवाएं, या सांस्कृतिक एकता। संवाददाता सम्मेलन में चंद्र प्रकाश गर्ग, सूरज मल सेठिया, हुलस मल बर्दिया, सोहन सुराना, मनोज सुराना, संजय सांड, संपत शर्मा, विनोद सिंघी,कमल डागा, पारस बर्दिया, गोपाल चौहान, अमर चंद गहलोत, अरिहंत सुराना, हेमंत सुराना आदि की उपस्थिति रही।
Yogesh Dubey – Purvottar Halchal

