Saturday, April 18, 2026

मायुमं, सिलचर शाखा द्वारा 15 अगस्त का ऐतिहासिक दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मेहरपुर स्थित सिटी स्पोर्ट्स क्लब में मनाया गया  

  • कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा लहराकर राष्ट्रगान से हुई, मूलचंद बेद ने रखे अपने विचार 
  • मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमती सुंदरी देवी पटवा ने प्रेरक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री धनराज सुराना की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

मारवाड़ी युवा मंच, सिलचर शाखा द्वारा 15 अगस्त का ऐतिहासिक दिवस बड़े ही उत्साह और उल्लास के साथ मेहरपुर स्थित सिटी स्पोर्ट्स क्लब में मनाया गया। पूरा देश आजादी की 79वीं वर्षगांठ मनाया, और इस अवसर को विशेष बनाने के लिए सिलचर मारवाड़ी सम्मेलन की दोनों शाखाओं तथा मारवाड़ी युवा मंच की तीन शाखाओं — सिलचर, सिलचर समृद्धि और सिलचर उदय — ने मिलकर आजादी का उत्सव मनाया।

इस ऐतिहासिक दिन की शुरुआत मारवाड़ी युवा मंच के 3 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन से हुई। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुआत तिरंगा लहराकर राष्ट्रगान से हुई। तत्पश्चात समाजसेवी श्री मूलचंद बेद ने अपने विचार रखे। मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमती सुंदरी देवी पटवा ने प्रेरक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम में मारवाड़ी सम्मेलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री धनराज सुराना की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

इसके पश्चात  मारवाड़ी सम्मेलन महिला शाखा की सचिव श्रीमती हीरा अग्रवाल ने भी अपने विचार साझा किए। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच,मंडल I के  प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री हरीश काबरा ने भी प्रेरणादायक शब्द कहे। इस ऐतिहासिक अवसर पर सम्पूर्ण मारवाड़ी समाज की एकता का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।  पूर्वोत्तर  प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्यों में से श्री मनोज सोनावत और श्री धीरज जैन की उपस्थिति रही।

मंडल I के स्थायी आमंत्रित सदस्य श्री ललित बोथरा और मंडल I के प्रांतीय सचिव श्री मंदाक्ष गुलगुलिया भी उपस्थित रहे। मारवाड़ी युवा मंच की तीनों शाखाओं के पदाधिकारी और अधिकांश सदस्य इस आयोजन में उपस्थित रहे। समाज के वरिष्ठजनों में  श्री राजकुमार बाकलीवाल,  श्री जितेंद्र भूरा,श्री प्रकाश चंद सुराना,  श्री गिरिजा शंकर  अग्रवाल और श्री किशन राठी की भी उपस्थिति रही।

Popular Articles