-
गोधन सेवा : नेक कार्य में लगे श्री गौशाला ट्रस्ट के समर्पित सदस्यों से बातचीत की
असम के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा, मत्स्य पालन, पीडब्ल्यूदी मंत्री कृष्णेंदु पाल शनिवार, जन्माष्टमी संध्या पर श्री सिलचर गौशाला परिसर का दौरा किया। मंत्री श्री पाल ने श्री सिलचर गौशाला में एक जनरेटर के लिए लगभग दस लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा की, जो जल्द ही गौशाला के परिसर मे लग जाएगा।
VIDEO
मालूम हो कि श्री सिलचर गौशाला ट्रस्ट के राजेश गुलगुलिया सहित भूमि प्रदाता कुंजबिहारी अग्रवाल, मूल चंद बैद, हनुमान प्रसाद जैन, जय बरड़िया ने मंत्री का स्वागत किया। मंत्री के साथ संबंधित विभाग के अधिकारीगण भी थे। मंत्री कृष्णेंदु पल गौशाला परिसर में गौ सेवा के रूप में गौ माता को चारा, गुड़ खिलाया। समूचे परिसर का अवलोकन किया। इस नेक कार्य में लगे संगठन के समर्पित गौशाला ट्रस्ट के सदस्यों से बातचीत की।

मंत्री श्री पाल ने एक वट वृक्ष का रोपण किया। श्री गौशाला के अंदर चल रहे गोधन की सेवा, देखभाल, विकास कार्यों तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। श्री सिलचर गौशाला के लिए अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता और पंजीयन में भी सहयोग करने का भरोसा दिया। उनके साथ पशु चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा विभाग, सिलचर ( जोन ) कछार, असम संयुक्त निदेशक डॉ. मनोरंजन सरकार सहित डॉ. जितेंद्र भुइयां – जिला पशु चिकित्सा अधिकारी, पशु चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा विभाग, डॉ. लक्ष्य ज्योति काकती – प्रबंधक, सरकारी पशुधन फार्म, घुंगूर, सिलचर, पशु चिकित्सा एवं पशु चिकित्सा विभाग मौजूद थे।

मंत्री श्री पाल ने कहा कि वह इस गौशाला से जुड़े प्रत्येक सदस्य द्वारा घायल गायों के इलाज, उनकी करुणामयी देखभाल और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने में उनके निस्वार्थ सेवा के प्रयासों की तहे दिल से सराहना करते हैं। भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद हम सभी को प्रेम, दया और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना के साथ मूक प्राणियों की रक्षा और सेवा करने के लिए प्रेरित करे। इस दौरान श्री गौशाला ट्रस्ट की ओर से मंत्री श्री पाल का अभिनन्दन एवं सम्मान किया। विशिष्ट समाजसेवी मूलचंद बैद, हनुमान जैन, जय बरड़िया, कुंजबिहारी अग्रवाल की उपस्थिति में मंत्री को राजस्थानी पगड़ी पहनाई गई। अंग वस्त्र, पुष्पगुच्छ व मोमेंटो भेंट किया गया।

श्री सिलचर गौशाला के महासचिव राजेश गुलगुलिया ने अपने स्वागत भाषण में गोधन की संख्या, सेवा, विकास कार्यों, विविध निर्माण कार्यों की जानकारी साझा करने के साथ – साथ मंत्री के समक्ष विभिन्न मांगों को भी उठाया। मौजूदा परिस्थिति अनुसार अतिरिक्त भूमि की मांग की गई, जिसपर मंत्री श्री पाल ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि गौ सेवा में कोई कठिनाई न आए उसके लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।
गौशाला ट्रस्ट लिखित आवेदन के साथ अपनी मांगों को उठाए, पूरा ध्यान दिया जाएगा। जनरेटर के ज़रूरत पर मंत्री ने कहा कि वह अपनी तरफ से इसकी व्यवस्था कर देंगे। जनरेटर के लिए लगभग दस लाख लगेंगे। इसके अलावा पशु चिकित्सा विभाग को नियमित दौरा कर गायों का इलाज और दवाइयों के लिए निर्देश दिया। मूलचंद वैद ने मंत्री का आभार प्रकट किया। एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा गया । इस अवसर पर श्री सिलचर गौशाला के अन्य सदस्य जय राम तंवर, सुभकरण सिपानी, लालचंद तिवाड़ी, अमिताभ दास, महेंद्र सेठिया, सुशील कांकरीय सहित अनेक की उपस्थिति रही।
Yogesh Dubey – Purvottar Halchal


