Saturday, September 5, 2026

मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों ने कणाद पुरकायस्थ से मुलाकात कर स्व. कबिन्द्र पुरकायस्थ के निधन पर शोक जताया

  • मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद बैद, मंडलीय मंत्री पवन राठी, सिलचर शाखा के अध्यक्ष  धनराज सुराना एवं मंत्री प्रकाश चंद सुराना प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

सिलचर । बराक घाटी के वरिष्ठ जननेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं बराक हिंदी साहित्य समिति के पूर्व संरक्षक माननीय कबिन्द्र पुरकायस्थ जी के निधन के पश्चात आज मारवाड़ी सम्मेलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने उनके निवास स्थान पर जाकर शोक व्यक्त किया। सम्मेलन के पदाधिकारियों ने उनके सुपुत्र व सांसद श्री कणाद पुरकायस्थ से मुलाकात की और अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मूलचंद बैद, मंडलीय मंत्री पवन राठी, सिलचर शाखा के अध्यक्ष धनराज सुराना एवं मंत्री प्रकाश चंद सुराना प्रमुख रूप से उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान श्री मूलचंद बैद ने सांसद कणाद पुरकायस्थ को सांत्वना देते हुए कहा कि वे अपने पूज्य पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए जनसेवा और राष्ट्रसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।

Popular Articles