- कछार जिले के पालंगघाट, डुग्रुबस्ती इलाके में असम के पूर्व मंत्री स्वर्गीय दीनेश प्रसाद ग्वाला के आवास पर हुआ था आयोजन
वीडियो
कछार जिले के पालंगघाट, डुग्रुबस्ती इलाके में असम के पूर्व मंत्री स्वर्गीय दीनेश प्रसाद ग्वाला के आवास पर 9 दिवसीय श्री शिवमहापुराण की कथा हवन यज्ञ के साथ ही संपन्न हुआ। गत पांच जनवरी को कलश यात्रा के साथ आरंभ हुआ था। सितांशु ग्वाला एवं समस्त ग्वाला परिवार द्वारा इसका आयोजन किया गया था। मंगलवार को यज्ञ हुआ, विषेश पूजा अर्चना बाद पूर्णाहुति हुई।
वृंदावन के कथा वाचक आचार्य, श्री अशोक देवाचार्य के शिव कथा को सुनने के लिए काफी भीड़ उमड़ी। समूचा इलाका मानो शिवमय हों गया हो। चूंकि पास में भोले बावा नगरी भुवन पहाड़ पर भुवन मंदिर भी है। ऐसे इस अंचल में शिव कथा के आयोजन की प्रासंगिकता और बढ़ गई। सनातनियों की एकजुटता दिखाई दी।
श्री अशोक देवाचार्य के सान्निध्य में दस सदस्यीय टोली ने संगीतमय में भजन कीर्तन किया । इलाके में भक्तिमय माहौल बना रहा। हर सायं हजारों लोगों की भीड़ लगी रहती थी। इस अवसर पर आचार्य अशोक देवाचार्य जी ने बताया कि सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए आज पुरे देश के साथ कदम मिलाकर उत्तर पूर्व क्षेत्रों का भक्त प्राण लोग आगे आते दीख रहे हैं।
उन्होंने कहा कि श्री मद्भागवत कथा,शिव महापुराण कथा, आदि की चर्चा से लोगों में ज्ञान और उर्जा का संचार होता है। इस क्षेत्र में पिछले वर्ष से भक्त सितांशु ग्वाला इस कार्यक्रम का आयोजन करते आ रहे हैं।
- पूर्वोत्तर हलचल ब्यूरो


