Saturday, September 5, 2026

मारवाड़ी सम्मेलन सिलचर महिला शाखा गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर गौशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन

  • शाखा की अध्यक्षा श्रीमती सुंदरी देवी पटवा के अध्यक्षता में आयोजित सभा के प्रारंभ में सभी अतिथियों को तिलक एवं गमछा द्वारा सम्मानित किया गया। मंत्री श्रीमती हीरा अग्रवाल ने सम्मेलन के महिला शाखा द्वारा एक साल में किए गए कार्य की विस्तृत जानकारी सभा में प्रदान की

मारवाड़ी सम्मेलन सिलचर महिला शाखा गठन के एक वर्ष पूर्ण होने पर गत कल 20 नवंबर को सिलचर गौशाला में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन महिला शाखा द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में सभी सदस्यों द्वारा गायों को चारा गुड इत्यादि खिलाया गया एवं गौसेवा हेतु नगद दान राशि मंत्री राजेश  गुलगुलिया को प्रदान किया गया। इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन महिला समिति सिलचर शाखा की अध्यक्षा श्रीमती सुंदरी देवी पटवा के अध्यक्षता में आयोजित सभा के प्रारंभ में सभी अतिथियों को तिलक एवं गमछा द्वारा सम्मानित किया गया।

मंत्री श्रीमती हीरा अग्रवाल ने सम्मेलन के महिला शाखा द्वारा एक साल में किए गए कार्य की विस्तृत जानकारी सभा में प्रदान की। सभा के मुख्य अतिथि मारवाड़ी सम्मेलन के मंत्री  प्रकाश चंद सुराना ने अपने वक्तव्य में समिति की सिलचर शाखा के एक वर्ष पूर्ण होने पर सभी सदस्यों को बधाई दी एवं कहा की गोमाता के आशीर्वाद आप सभी के साथ है इसलिए मात्रा एक वर्ष में आप सभी ने अच्छा कार्य किया जो प्रशंसनीय है एवं सम्मेलन के साथ मिलकर समाज के हित में आगे भी और अनेकों कार्य करना है।

राजेश  गुलगुलिया ने मारवाड़ी सम्मेलन के सिलचर महिला शाखा का कार्यक्रम गौशाला में करने हेतु एवं गौसेवा के लिए आर्थिक सहयोग करने के लिए  सभी सदस्यों को धन्यवाद प्रदान किया एवं समाज के हित में हमेशा कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। सभा के अंत में शाखा अध्यक्षा सुंदरी देवी पटवा ने सभी को धन्यवाद देते हुए महिला शाखा की सभी सदस्यों एवं अतिथियों का आभार प्रकट किया व सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए अपने प्रयासों के साथ सभी का आह्वान किया कि हर घर से  समिति में सदस्य होने  चाहिए।

सभा का कुशल संचालन मंत्री हीरा अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम बहुत सुंदर तरीके से सम्पन्न हुआ एवं उपस्थित सभी बहनों ने खुशी जताई। सभा समाप्त होने के पश्चात कुछ गेम्स एवं सभी के लिए भोजन की व्यवस्था महिला शाखा द्वारा की गई।

Popular Articles