Sunday, September 6, 2026

मुख्यमंत्री ओएसडी के साथ नेटा प्रतिनिधिमंडल मिला, ट्रांसपोर्ट सेक्टर को लेकर हुई चर्चा

  • नेटा अध्यक्ष सिंह ने कई प्रमुख बिंदुओं को उठाया

गुवाहाटी। नार्थ ईस्ट ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ( नेटा ) का प्रतिनिधिमंडल असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत विश्व शर्मा के ओएसडी हेमंत चौधरी के साथ शिष्टाचार भेंट की । ट्रांसपोर्ट सेक्टर सहित संगठन के संबंध में सकारात्मक चर्चा हुई। नेटा के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को असम के मुख्यमंत्री डॉ. शर्मा के कार्यालय से फोन आया और उनके निर्देश पर आज ओएसडी चौधरी के साथ उनके शिष्टाचार भेंट हुई।

नेटा को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। ओएसडी चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री नेटा के बारे में अवगत है। ट्रांसपोर्टर भाइयों के हितों और संगठन को आगे बढ़ाने को लेकर सार्थक और सकारात्मक चर्चा हुई। विविध बिंदुओं पर संक्षिप्त चर्चा हुई है। उल्लेखनीय है कि नेटा सरकार द्वारा ट्रांसपोर्ट पॉलिसी से सहमत और अपने हितों को लेकर आशावादी है।

Popular Articles