- अंतर-राज्यीय ड्रग तस्कर कबीर उद्दीन मजूमदार को गिरफ्तार किया गया
मेघालय के ईस्ट जयंतिया हिल्स पुलिस ने आज एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके पास से 160.36 ग्राम हेरोइन बरामद की। आरोपी की पहचान कबीर उद्दीन मजूमदार के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि वह व्यक्ति एमएल-04बी 9703 रजिस्ट्रेशन नंबर वाली गाड़ी चला रहा था। सुबह करीब 11 बजे नाका चेकिंग के दौरान एनएच 6 पर उमतिरा में गाड़ी को रोका गया। जांच के दौरान आरोपी के पास से 14 साबुन के डिब्बे बरामद हुए, जिनमें बाद में हेरोइन होने की पुष्टि हुई।
पुलिस ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।


