Monday, September 7, 2026

लखीपुर जिला क्रीड़ा संघ के नेतृत्व में तृतीय वार्षिक कैरम प्रतियोगिता आरंभ, राजदीप ग्वाला ने खिलाड़ियों से प्रतिभा निखारने की कही बात 

Photo

लखीपुर जिला क्रीड़ा संघ के नेतृत्व में तृतीय वार्षिक कैरम प्रतियोगिता आरंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि लखीपुर डीएसए के अध्यक्ष तथा क्षेत्र के पूर्व विधायक राजदीप ग्वाला ने शनिवार शाम 5 बजे फीता काटकर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन किया।

VIDEO NEWS

इसके अलावा डीएसए के मुख्य संरक्षक प्रदीप कुमार दे भी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में एकल वर्ग में कुल 22 और युगल वर्ग में 11 टीम शामिल हुए हैं। डीएसए के इंडोर सचिव प्रणव आचार्य ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन ने इस वर्ष कैरम प्रतियोगिता का तृतीय वर्ष शुरू किया है।

उन्होंने सभी खिलाड़ियों से शांति और व्यवस्था बनाए रखते हुए इस प्रतियोगिता को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। लखीपुर डीएसए के अध्यक्ष और क्षेत्र के के पूर्व विधायक राजदीप ग्वाला ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों से प्रतिभा निखारने की बात कही। उनका कहना था, प्रत्येक खिलाड़ी को इस प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी की मानसिकता से खेलना चाहिए।

क्षेत्र में खेल कूद का विकास में डीएसए की सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया। यह कहा कि सभी ने अपनी बहुमूल्य समय, मेहनत और लगन से क्षेत्र के हर वर्ग के खिलाड़ियों को उभारने में यथासंभव प्रयास कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि सभी खिलाड़ियों की आपसी मेल-जोल एवं प्रेम के साथ प्रतियोगिता शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होगी।

इस अवसर पर डीएसए के महासचिव देवव्रत पाल, क्रिकेट सचिव सुमन दासगुप्ता, प्रमुख समाजसेवी अलीमुद्दीन मजूमदार आदि उपस्थित रहे।

चंद्रशेखर ग्वाला

Popular Articles