छात्रों के जीवन को संवारने में शिक्षकों की भूमिका पर प्रकाश डाला गया
लखीपुर विधानसभा क्षेत्र का लालांग यूनाइटेड यूथ फाउंडेशन ने शिक्षक दिवस के अवसर पर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद किया। फाउंडेशन के सदस्यों ने गुरुवार, 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर पैलापूल में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर पुष्पांजलि की।
फाउंडेशन के अध्यक्ष सुल्तान अली डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर के सामने दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण किया। फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष सुल्तान अली महासचिव शहादत अली बरभुइया कोषाध्यक्ष देबाशीष बिस्वास, सदस्य नूर आसम खान, अजीत कुमार सिंह, बशीर अहमद, रुस्तम खान, फकर उद्दीन, दीपांकर तिवारी, संजय कुमार कोइरी आदि उपस्थित थे।
Advertisement

संगठन के महासचिव शहादत अली बरभुइया ने शिक्षक समाज की प्रशंसा करते हुए छात्रों के जीवन को संवारने में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला। स्वच्छ समाज निर्माण में शिक्षकों की अतुलनीय योगदान बताया गया। माता – पिता से संस्कार, तो शिक्षक समुदाय से मूल्यवान शिक्षा ग्रहण करते हैं। कहा गया कि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए लगातार कदम उठा रहे हैं।
पिछले तीन वर्षों में कछार जिले के लखीपुर विधानसभा क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में आमूल-चूल परिवर्तन के लिए उपरोक्त फाऊंडेशन का राजनीतिक दलों से कोई संबंध नहीं है यह बताया गया। शिक्षा व्यवस्था में बदलाव के बाद से ही राज्य के विभिन्न जिलों के साथ लखीपुर विधानसभा क्षेत्र का भी काफी सुधार हुआ है। इसके लिए असम सरकार के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगु के साथ यहां के विधायक कौशिक राय को साधुवाद दिया।
चंद्रशेखर ग्वाला


