Monday, September 7, 2026

विप्र समाज से उपलब्धि प्राप्त तीनो लोगों का सम्मान, कर्मकांडी ब्राह्मण समाज द्वारा दिया गया सम्मान  

  • मेहनत एवं लगन की प्रशंसा करते हुए भविष्य में और भी ऊंचाइयां प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी

आईरंगमारा कर्मकांडी ब्राह्मण समाज द्वारा अपने समाज के उन लोगों का सम्मान किया,जिन्होंने राजनीति और शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि प्राप्त किया है।

NEWS VIDEO

इस क्रम में हालही में पंचायत चुनाव में धर्मेंद्र तिवारी ने जीत हासिल की है। धर्मेंद्र तिवारी का सम्मान किया गया। इसके अलावा पंचायत सदस्य पंडित अंशुमान पाठक,तथा केंद्रीय विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा ऋषिता मिश्रा को उनके कठोर परिश्रम और समाज का नाम ऊंचा करने के लिए सम्मान किया गया।

कर्मकांडी ब्राह्मण समाज उनके घरों में पहुंचकर सम्मान प्रदान किया गया। यह आशा व्यक्त की गई कि ये तीनों समाज का नाम गर्व से ऊंचा रखेंगे। कर्मकांडी विप्रो ने उन्हें वैदिक मंत्रों से आशीर्वाद दिया और उनके मेहनत एवं लगन की प्रशंसा करते हुए भविष्य में और भी ऊंचाइयां प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।

Popular Articles