Monday, September 7, 2026

अब 15 जून 2025 को बराक हिंदी साहित्य समिति की साधारण सभा होना तय किया गया, बैठक में पूरा नहीं हुआ कोरम 

  • सदस्यता को लेकर हुई चर्चा 

बराक हिंदी साहित्य समिति की साधारण सभा अब अगले महीने 15 जून 2025, को होना तय किया गया है। रविवार को आयोजित सभा में सदस्यों की उपस्थिति कम रही।

NEWS VIDEO  

Please Like, Subscribe & Share

बराक हिंदी साहित्य के अध्यक्ष परमेश्वर लाल काबरा ने बताया कि 25 मई दिन रविवार को साधारण सभा बुलाया गया था। लेकिन सभा में आवश्यक न्यूनतम सदस्यों की संख्या की कमी की वजह से कोरम पूरा नहीं हुआ।

इस कारण आज की बैठक को अब आगामी 15 जून 2025 को होना तय किया गया है। नई तिथि की घोषणा आज की बैठक में कर दिया गया है। हालांकि इसके पूर्व सभा के आरंभ में सदस्यता को लेकर कुछ चर्चा हुई है।

इस दौरान अध्यक्ष परमेश्वर लाल काबरा, दो पूर्व अध्यक्ष उदय शंकर गोस्वामी, महावीर प्रसाद जैन सहित समिति अन्य पदाधिकारीगण, आजीवन, सक्रिय एवं साधारण सदस्यों की उपस्थिति रही।

Yogesh Dubey

Popular Articles