Saturday, April 18, 2026

सांसद परिमल शुक्लवैद्य ने बड़खोला विधानसभा क्षेत्र में 50 लाख रुपये की लागत से 5 परियोजनाओं का किया शिलान्यास 

  •  बड़खोला विस क्षेत्र में नुनापानी दुर्गाबाड़ी सामुदायिक भवन के निर्माण की आधारशिला रखते हुए सिलचर लोकसभा सांसद परिमल शुक्लावैद्य। कछार जिला परिषद अध्यक्ष कंकन नारायण सिकदर रहे उपस्थित।

शनिवार को सिलचर लोकसभा क्षेत्र के सांसद परिमल शुक्लवैद्य ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के 4 मंडलों में 5 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर, सांसद ने सबसे पहले क्षेत्र के चतला मंडल के शिलकुड़ी धरमखाल गांव पंचायत के वार्ड संख्या 6 में 5 लाख रुपये की लागत से शिलकुड़ी लोकप्रिय संघ के दुर्गा मंडप के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

तत्पश्चात, उन्होंने तापांग मंडल के बरशांगन ग्राम पंचायत के नुनापानी बागान में 7 लाख रुपये की लागत से और दिगर श्रीकोना पंचायत अंतर्गत नव कुमार एम.आई.ई. स्कूल के पास 7 लाख रुपये की लागत से दुर्गा मंडप कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने राजनगर ग्राम पंचायत के अंतर्गत 8 लाख रुपये की लागत से अलगापुर दुर्गा मंदिर सामुदायिक भवन के निर्माण की आधारशिला रखी और मासूघाट ग्राम पंचायत के अंतर्गत 6 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन के निर्माण की आधारशिला रखी।

शिलान्यास समारोह के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए, सांसद परिमल शुक्लवैद्य ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र और राज्य सरकारों की विभिन्न विकास परियोजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा शर्मा के विशेष प्रयासों से बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के लिए अनटाइड फंड से 50 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं और विशेष अनुरोध पर इस क्षेत्र के लिए अनटाइड फंड से यह अनुदान स्वीकृत किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि सांसद विकास निधि से बड़खोला विधानसभा क्षेत्र के लिए पहले ही कई परियोजनाएं प्रस्तावित हैं, जिनका कार्य कुछ महीनों में शुरू हो जाएगा। इसके अलावा, इस क्षेत्र में कई अन्य विकास कार्य चल रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस मौके पर सांसद ने 8 में से 5 परियोजनाओं का औपचारिक शिलान्यास किया, जिन पर कुल 33 लाख रुपये खर्च हुए।

इस अवसर पर कछार जिला परिषद के अध्यक्ष कंकण नारायण सिकदर, असम प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष अमलेंदु दास, कछार जिला भाजपा सदस्य नित्य गोपाल चौधरी, शिलकुड़ी-चतला जिला परिषद सदस्य सरस्वती रविदास, तापांग-बरसांगन जिला परिषद सदस्य निपेंद्र दास, तापांग मंडल भाजपा अध्यक्ष संजीत देब, पार्टी के चतला मंडल अध्यक्ष मानव सिंह, श्रीकोना मंडल भाजपा अध्यक्ष जॉय प्रकाश सिन्हा,बड़खोला मंडल भाजपा अध्यक्ष पिनाक कांति दास सहित ग्राम पंचायत, एपी, समूह सदस्य और मंडल समिति सदस्य उपस्थित थे।

Popular Articles