Monday, September 7, 2026

सांसद परिमल शुक्लवैद ने कई पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं का किया उद्घाटन 

180 परिवारों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा

कछार जिले के बड़खोला विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को सिलचर के सांसद परिमल शुक्लवैद ने कई पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जिसमें बदरपुर-मासिमपुर गांव पंचायत इलाके के बदरपुर गांव में बाद्रीमुख नयाग्राम पेयजल आपूर्ति परियोजना शामिल है।

Advertisement

इस अवसर भाजपा के जिला अध्यक्ष बिमलेन्दु राय, उपाध्यक्ष अमिताभ राय, बदरपुर-मासिमपुर गांव पंचायत अध्यक्षा मंजु ग्वाला, स्वास्थ्य तकनीकी विभाग के एसडीओ नवज्योति लाकरुन, सहायक अभियंता प्रदीप दे सहित भाजपा नेता गोपाल राय उपस्थित रहे।स्वास्थ्य तकनीकी विभाग के अभियंता प्रदीप दे ने जानकारी देते हुए कहा कि ,कुल 1025000/ (एक करोड़ दो लाख पचास हजार ) रुपए की लागत से निर्मित उक्त परियोजना से 180 परिवारों को स्वच्छ पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा।

सांसद परिमल शुक्लवैद ने अपने वक्तव्य में कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी एवं राज्य में  मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा के कुशल नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार विकास के प्रति समर्पित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में अनगिनत पेयजल आपूर्ति परियोजनाओं का निर्माण किया गया परंतु उनमें पानी के बजाय केवल हवा ही निकल रहा था, जिसके कारण देश की जनता ने भी उन सरकारों की हवा निकाल दिया।

कांग्रेस नहीं चाहती थी कि गांव देहात के जनता की भलाई एवं विकास हो। लोगों द्वारा उठाए गए समस्याओं पर उन्होंने कहा कि में समस्याएं कांग्रेस सरकार की देन है परंतु अब एक – एक करके सभी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। इलाके में मुख्यमंत्री पकीपथ योजना के तहत सड़क कनेक्टिविटी पर भी प्रकाश डाला। बदरपुर-मासिमपुर गांव पंचायत अध्यक्षा मंजु ग्वाला सहित अन्य ने भी अपने विचार साझा किया।
चंद्रशेखर ग्वाला

Popular Articles