Sunday, September 6, 2026

सिलचर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा आयोजित ‘पहचानो पौधा -घर ले जाओ’ प्रतियोगिता

  • प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पौधों की जानकारी बढ़ाना तथा लोगों को अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया।

सिलचर। सिलचर में 5 जून 2026 विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली के प्रति जागरूकता फ़ैलाने हेतु एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर “पहचानो पौधा -घर ले जाओ” नामक रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम में मंडल की सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विभिन्न पौधों की जानकारी बढ़ाना तथा लोगों को अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया गया। प्रतिभागियों को विभिन्न पौधों की पहचान करनी थी तथा सही उत्तर देने वालों को पौधे उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। प्रतियोगिता में सभी सदस्यों ने बहुत रूचि दिखाई एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस प्रतियोगिता से सभी महिलाएं अत्यंत प्रसन्न एवं उत्साहित दिखाई दीं। सभी ने इस अनोखी पहल की सराहना की।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर माधवी लखोटिया रही। द्वितीय स्थान पर उमा राठी, उर्मिला काबरा, एवं रमा तुसनियाल रही। सभी विजेताओं को पौधे देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम की संयोजिका सूधा मुंद्रा, मुदिता राठी, एवं ज्योति सारदा रही, जिनके मार्गदर्शन एवं प्रयास से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अंत में सभी सदस्यों ने अधिक से अधिक पेड़ -पौधे लगाने एवं पर्यावरण को स्वच्छ एवं हरा भरा बनाए रखने का संकल्प लिया।

Popular Articles