Friday, September 4, 2026

सिलचर शहर में 26 करोड़ मूल्य के 90000 याबा टैबलेट बरामद, दो गिरफ्तार 

  • इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान दलीम उद्दीन लस्कर और आबेद सुल्तान बरभुइया के रूप में हुई

नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में में कछार पुलिस द्वारा चलाए गए अभियान में 26 करोड़ मूल्य के 90000 याबा टैबलेट बरामद हुआ।

  • VIDEO

कछार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने मीडिया को बताया कि एक विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर अभियान चलाया। सिलचर पुलिस थाना के तहत रंगपुर इलाके में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया। एक ट्रक ( एएस 01 एफसी 0018)  को रोका गया और ट्रक के गुप्त कक्ष से 90000 याबा टैबलेट बरामद किए गए।

इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी पहचान दलीम उद्दीन लस्कर और आबेद सुल्तान बरभुइया के रूप में हुई। दोनों ढोलाई पुलिस थाना अंतर्गत इलाके के रहने वाले हैं। ट्रक मिजोरम से गुवाहाटी जा रही थी। आगे और पीछे के कड़ी का पता लगाने के लिए कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Popular Articles