- 40000 (चालीस हज़ार) याबा टैबलेट बरामद
नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ कछार पुलिस का अभियान जारी है। इस क्रम में पुलिस टीम ने एक विशेष इनपुट पर सिलचर बाईपास, अथाल बस्ती के नजदीक अभियान चलाया। एक मारुती कार को रोका गया। तलाशी के दौरान कार के गुप्त कक्ष के अंदर छिपाकर रखे 40000 (चालीस हज़ार) याबा टैबलेट बरामद किए।
पुलिस ने इस सिलसिले में धोलाई, राजगोविंदपुर के दिलवर हुसैन लस्कर को गिरफ्तार किया है। जब्त की गई वस्तु की ब्लैक मार्केट में कीमत लगभग 12 करोड़ रुपये है। मादक पदार्थों को स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में जब्त किया गया है। ड्रग डिटेक्शन किट द्वारा की गई जांच में मेथेम्फेटामाइन के सकारात्मक परिणाम सामने आए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह अवैध पदार्थ मणिपुर के चुराचांदपुर से लाया गया था। मामले की आगे की जांच जारी है।


