पुलिस ने किया सभी को गिरफ्तार, बाद में छोड़ दिया
बराक घाटी की प्रवंचना, खस्ताहाल सड़क, शिलचर म्युनिसिपल बोर्ड चुनाव सहित स्थानीय कई ज्वलंत मुद्दे को लेकर कांग्रेस ने तीव्र आंदोलन किया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया ।
मालूम हो कि कांग्रेस के इस आंदोलन के समय मुख्यमंत्री डॉ• हिमंत विश्व शर्मा शिलचर मे कई प्रस्तावित कार्यक्रमों में शिरकत करने के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे, शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का खुलकर रास्ते पर आ जाना जिला एवं पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का कारण बन गया था।

कांग्रेस पूर्व निर्धारित घोषणा अनुसार अपने जिला कार्यालय से खुदीराम मूर्ति तक निकलने वाले उनके विरोध रैली को पुलिस ने विफल कर दिया । बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता पुलिस को चकमा देते हुए एक – एक कर खुदीराम मूर्ति के सामने एकत्रित हो गए। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया, बाद में छोड़ दिया।
Advertisement

शिलचर कांग्रेस के अध्यक्ष अभिजीत पाल, पूर्व मंत्री अजीत सिंह सहित पार्टी व उनकी सहायक इकाइयों के नेता – कार्यकर्ता भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री खिलाफ नारेबाजी की । अभिजीत पाल ने मुख्यमंत्री पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कई गंभीर मढ़े। स्थानीय कई ज्वलंत मुद्दे को लेकर सरकार को घेरा ।


