Monday, September 7, 2026

सड़क दुर्घटना में बाइकर्स जख्मी 

बड़खोला थाने से पहुंची पुलिस अपनी आवश्यक कार्रवाई की

कछाड़ जिले के बड़खोला विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत डोलू बाजार के आसपास सिलचर – सौराष्ट्र महासड़क ( ईस्ट वेस्ट कॉरिडोर ) पर एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार बुरी तरह घायल हुआ है। सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की पहचान सिलचर रंगपुर शांतिपाड़ा के सूरज रॉय के रूप में हुई।

मिली जानकारी अनुसार डोलु बजार के पास (एम जेड 04 ए 7362 ) एक भारत पेट्रोलियम की टैंकर खड़ी थी। प्रत्यक्षदर्शियों के कथनानुसार बाइक की रफ़्तार इतनी तेज थी कि सीधे खड़ी टैंकर में टक्कर दी। स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के उसे बड़खोला अस्पताल भेजा, लेकिन घायल व्यक्ति की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल बड़खोला थाने से पहुंची पुलिस अपनी आवश्यक कार्रवाई की।

 

चंद्रशेखर ग्वाला

Popular Articles