Monday, September 7, 2026

बराक हिंदी साहित्य समिति ने 15 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का लिया निर्णय

  • कवि सम्मेलन,सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन
  • विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी

बराक हिंदी साहित्य समिति, कार्यकारिणी बैठक में आगामी 15 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। हिंदी भवन में समिति के अध्यक्ष परमेश्वर लाल काबरा की अध्यक्षता में आयोजित उक्त बैठक की शुरुआत सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से हुई।

अध्यक्ष ने सभी को संबोधित किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 15 सितंबर, रविवार को उन्नयन भवन रोड स्थित हिंदी भवन में हिंदी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा।समारोह में सुबह साढ़े दस बजे विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं होंगी। अपराह्न को कवि सम्मेलन,सम्मान समारोह एवं तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन है।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि गत कार्यकारिणी सभा में गृहीत रजत जयंती समारोह का कार्यक्रम को अभी फिलहाल स्थगित किया गया। इसे बाद में किया जाएगा। हिंदी दिवस के अवसर पर स्थानीय नेतागण, शिक्षाविद, हिंदी सेवियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस आयोजन में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी इस अंचल के हिंदी सेवी, समाजसेवी और खिलाड़ी लोगों को सम्मानित किया जाता है।

उपरोक्त सभा में हालही में दिवंगत समिति के आजीवन सदस्य तथा समाजसेवी मणिपुर चाय बागान के प्रेमराज ग्वाला के श्रद्धेय पिता पुरुषोत्तम ग्वाला के आत्मा की शान्ति व सद्गति हेतु एक मिनट मौन रहकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया।

उक्त बैठक में उपाध्यक्ष बाबुल नारायण कानू, महासचिव दुर्गेश कुर्मी, कोषाध्यक्ष बंशीलाल भाटी, सांस्कृतिक सचिव अनूप कुमार पटवा, कन्हैयालाल सिंगोदिया, प्रदीप कुमार कुर्मी, अजय कुमार यादव, बिन्दु सिंह, कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल, अनन्त लाल कुर्मी, हरीश काबरा, धर्मेंद्र राय, कमला सोनार आदि सदस्यगण उपस्थित थे। समिति के प्रचार सचिव लालन प्रसाद ग्वाला ने एक सूचना जारी कर इसकी जानकारी दी।

Yogesh Dubey 

Popular Articles