-
दो गिरफ्तार
कछार पुलिस ने विशेष इनपुट पर नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ अभियान जारी रखा है। इस क्रम में लखीपुर थाना अंतर्गत ह्मारखावलीन में पुलिस द्वारा मणिपुर से आ रहे एक ऑटो रिक्शा, ( AS11DC5148 )को रोका गया। गहन तलाशी के दौरान उसमें से 30 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसे प्रक्रिया के अनुसार जब्त कर लिया गया।

इस संबंध में नेकबर हुसैन लस्कर, गांव-जिरीघाट, कछार, असम को गिरफ्तार किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है। जब्त सामान की कीमत लगभग 15 लाख बताया गया। इसी इलाके में एक अन्य मामला सामने आया। एक अन्य ऑटो रिक्शा ( AS11DC8510 ) को रोका गया। गहन तलाशी के दौरान उसमें से 15 साबुन के डिब्बे में एक करोड़ मूल्य के 198.01 ग्राम संदिग्ध हेरोइन जब्त किया गया। इस संबंध में अब्दुल साहिद नामक युवक को पकड़ा गया है।


