Monday, September 7, 2026

शिलोंग -ढाका बस में 48 लाख रुपये के तस्करी के सामान जब्त, तीन बांग्लादेशी बस कर्मचारी गिरफ्तार

  •  चांदी, साड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक सामान, मोबाइल फोन, हेडफोन और मोबाइल एक्सेसरीज बरामद

शिलोंग – ढाका बस में प्रतिबंधित सामान जब्त हुआ है। इस सिलसिले में तीन बांग्लादेशी बस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया गया। एक विशेष इनपुट पर अभियान चलाया गया था। बीएसएफ के मेघालय फ्रंटियर अंतर्गत चतुर्थ नंबर बटालियन के सतर्क जवानों ने स्थानीय पुलिस, सीमा शुल्क और एलपीएआई के सहयोग से शिलोंग-ढाका मैत्री बस में लोड किए गए प्रतिबंधित सामान को सफलतापूर्वक बरामद किया।

Advertisement

इस मामले में तीन बांग्लादेशी बस कर्मचारियों को गिरफ्तार किया, जो इंटरनेशनल चेक पोस्ट ( भारत – बांग्लादेश मैत्री, आईसीपी द्वार ) डावकी के माध्यम से बांग्लादेश लौट रहे थे। बीएसएफ पीआरओ से प्राप्त जानकारी अनुसार अभियान के दौरान बल के जवानों ने बस की खोखली जगहों में छिपाकर रखी गई 48 लाख रुपये से अधिक कीमत की चांदी, साड़ियां और इलेक्ट्रॉनिक सामान, जिसमें मोबाइल फोन, हेडफोन और मोबाइल एक्सेसरीज शामिल हैं, जब्त किए।

पूछताछ करने पर, बस कर्मचारी इन सामानों के लिए वैध दस्तावेज पेश करने में विफल रहे। जब्त माल और पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए डावकी स्थित सीमा शुल्क कार्यालय को सौंप दिया गया। उल्लेखनीय है कि भारत और बांग्लादेश के बीच कनेक्टिविटी को बड़ा बढ़ावा देने की पहल के तहत शिलोंग – ढाका बीच बस सेवा शुरू की गई थी।

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बातचीत के बाद इस सेवा की शुरुआत की गई थी। शिलोंग – ढाका मार्ग पर एकमात्र साप्ताहिक बस सेवा का संचालन बांग्लादेश की सरकार देख रही है। बस सेवाओं का मकसद पड़ोसी देशों के बीच संपर्क को और बेहतर बनाना भी था। लेकिन बस के अंदर से, अवैध रूप से बांग्लादेश भेजे जा रहे थे, प्रतिबंधित सामान अन्य वस्तुओं की बरामदगी ने सुरक्षाकर्मियों के कान खड़े हो गए हैं। ज्ञातव्य हो कि कुछ ही दिन पहले इस बस सेवा को पुनः शुरू किया गया था। बांग्लादेश में अचानक जो संकट उत्पन्न हुआ उसके मद्देनज़र शिलोंग – ढाका सेवा बंद कर दिया गया था।

Yogesh Dubey

Popular Articles