Tuesday, September 8, 2026

असम में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 4.3 मापी गई तीव्रता

  1. शाम करीब 4:30 बजे कामपुर कस्बे के करीब आया भूकंप।
  2. किसी प्रकार के जानमान के नुकसान की खबर नहीं।

असम में गुरुवार शाम धरती कांपी और भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.3 मापी गई।

वहीं इसका केंद्र कामपुर टाउन से करीब 5 किलोमीटर दूर था।  भूकंप शाम को करीब 4:30 बजे आया। फिलहाल भूकंप से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट कर बताया, ‘एम का ईक्यू: 4.3, दिनांक: 26/09/2024, 16:30:52 IST, अक्षांश: 26.12 उत्तर, लंबाई: 92.54 पूर्व, गहराई: 25 किमी, स्थान: नागांव, असम।’

गौरतलब है कि भूकंप की तीव्रता को रिक्टर स्केल से मापा जाता है, जिसका स्केल 1 से 9 तक होता है। इसे भूकंप के केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। इसी तीव्रता से अंदाजा लगाया जाता है कि भूकंप का झटके कितना भयावह था।

एजेंसी 

 

Popular Articles