Saturday, October 24, 2026

असम : सिलचर में भीषण अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर राख

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया

सिलचर में सुबह 7 बजे लगी भीषण अग्निकांड में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गए। आवासीय मकान को व्यापक क्षति हुई है। मालूम हो कि बृहस्पतिवार को सुबह सिलचर सदरघाट स्थित मिलन मंदिर विवाह हॉल के पीछे एक गोदाम में भीषण आग लग गई।

आग में गोदाम और आवास जल गए। इसके अलावा मनोरंजन कॉम्प्लेक्स और अनेको घरों को व्यापक क्षति हुई है। कमरे और छत आग से जल गए। दीवार में दरार आ गई है। मिली जानकारी अनुसार चकेश्वरी गोदाम और एक आवासीय इमारत में गुरुवार सुबह सात बजे आग लग गई। हवा से आग और फैल गई।

स्थानीय लोगों ने आग देखकर तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घटना की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि आग कैसे लगी। ज्ञातव्य है कि आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। जय वर्दिया, मूलचंद वैद, शंभु कयाल, पानमल चौपड़ा, राजू सुराणा और शांति खेतानी सहित अन्य के व्यापक नुकसान हुआ।

Popular Articles