Sunday, September 6, 2026

बराक चाय श्रमिक यूनियन का हीरक जयंती समारोह 18 मार्च को लाबक चाय बागान खेल मैदान में होगा, मुख्यमंत्री, कई मंत्री, सांसद और विधायकों के उपस्थित रहने की बात कही गई 

यूनियन के अध्यक्ष कृपानाथ मल्लाह और महासचिव राजदीप ग्वाला ने दी जानकारी 

बराक चाय श्रमिक यूनियन अपना हीरक जयंती समारोह भव्य रूप से मनाने जा रहा। आगामी 18 मार्च को लखीपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित लाबक चाय बागान, खेल मैदान में आयोजित होने वाले समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा आमंत्रित है।

यूनियन के अध्यक्ष तथा श्रीभूमि के सांसद कृपानाथ मल्लाह, महासचिव राजदीप ग्वाला ने एक प्रेस वार्ता कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असम के कई मंत्री रुपेश ग्वाला, अशोक सिंघल, जयंत मल्लबरुआ, पीयूष हज़ारिका, कौशिक राय, कृष्णेंदु पाल, सांसद परिमल शुक्लवैद, राज्य सभा संसद, मिशन रंजन दास, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन सिंह खटवार सहित बागान मालिकों, प्रबंधकों, पंचायतों, श्रमिकों सह अनेक गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है।

बराक घाटी के चाय बागानों से बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे। 18 मार्च को सुबह झंडोत्तोलन के साथ समारोह का श्रीगणेश किया जाएगा। विभिन्न कार्यक्रम है। एक कली दो पत्ता नामक एक पुस्तक का विमोचन भी किया जाएगा। सम्मान एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी रखा गया है। यूनियन ने आज अपना थीम सांग लॉन्च किया।

समारोह में आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम में कई बड़े एवं स्थानीय गायकों, कलाकारों द्वारा प्रस्तुति देंगे। यूनियन अध्यक्ष मल्लाह और महासचिव राजदीप ने कई  जानकारी साझा की। प्रेस वार्ता से पहले यूनियन ने एक महत्वपूर्ण बैठक कर समारोह को सफल बनाने के संबंध में चर्चा की। इस अवसर पर यूनियन के तमाम पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित थे।

Popular Articles