Sunday, September 6, 2026

श्रीभूमि जिले में 80,000 याबा टैबलेट के साथ दो ड्रग तस्करों को किया गया गिरफ्तार 

Photo 

नशीले पदार्थों के परिवहन खिलाफ श्रीभूमि पुलिस का अभियान जारी है। ताजा मामले में भारी मात्रा में प्रतिबंधित याबा टेबलेट्स बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार एक विशेष इनपुट पर अभियान चलाया गया।

श्रीभूमि पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पुवामारा बाईपास पर एक ट्रक को रोका गया और तलाशी के दौरान 80,000 याबा टैबलेट जब्त किया गया। इस सिलसिले में श्रीभूमि पुलिस ने दो ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। राज्य के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने श्रीभूमि पुलिस के इस अभियान की सफलता हेतु पीठ थपथपाई है।

Popular Articles