Monday, September 7, 2026

पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अधिवेशन समाज हित में आठ महत्वपूर्ण प्रस्ताव, पुरस्कार, सम्मान समारोह, पुस्तकों का लोकार्पण और “हर घर सम्मेलन – घर घर सम्मेलन” के ध्येय के साथ हुआ संपन्न 

लगातार दूसरी बार बने प्रांतीय अध्यक्ष काबरा ने ली शपथ 

सिलचर में आयोजित पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के दो दिवसीय अधिवेशन समाज हित में आठ महत्वपूर्ण प्रस्ताव, पुरस्कार एवं सम्मान समारोह, पुस्तकों का लोकार्पण और “हर घर सम्मेलन – घर घर सम्मेलन” के ध्येय के अलावा अध्यक्ष की गरिमामय शपथ कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ।

मालूम हो कि कैलाश काबरा पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन के दूसरी बार प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ली। उल्लेखनीय है कि वह निर्विरोध चुने गए है। इस अवसर पर सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव कुमार लोहिया, महामंत्री कैलाश पति तोदी की उपस्थिति रही। श्री काबरा ने “हर घर सम्मेलन घर घर सम्मेलन” का आह्वान करते हुए उन्होंने सभी शाखाओं से समिति विस्तार व मज़बूती और सदस्यों की संख्या बढ़ाने, सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता बढ़ाने सहित समाज के कल्याण में समर्पित रहने पर जोर दिया।

सिलचर में आयोजित पूर्वोत्तर मारवाड़ी सम्मेलन के 17वें अधिवेशन के समापन दिन समाज हित में आठ महत्वपूर्ण प्रस्ताव, सम्मान, पुरस्कार समारोह एवं पुस्तक लोकार्पण का आयोजन किया गया। समाज की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर भी प्रकाश डाला गया। चर्चा में पूर्वोत्तर के विभिन्न शाखा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन द्वारा लाए गए प्रस्तावों पर सुझाव एवं सहमति प्राप्त किए गए।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष मुख्यालय रमेश चांडक, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधुसूदन सिकरिया, विनोद लोहिया सहित अशोक कुमार अग्रवाल, ओमप्रकाश खंडेलवाल, विनोद गोधा, प्रमोद तिवाड़ी सहित अधिवेशन के स्वागत अध्यक्ष बुधमल वैद, मारवाड़ी सम्मेलन, सिलचर शाखा के अध्यक्ष मूलचंद वैद, मंत्री पवन राठी, सिलचर महिला शाखा की अध्यक्षा सुंदरी देवी पाटवा, मंत्री हीरा लाल अग्रवाल, स्वागत मंत्री प्रदीप सुराणा, प्रचार प्रभारी मदन सिंघल सहित पूर्वोत्तर के समस्त शाखाओं के प्रतिनिधिगण मौजूद थे। सम्मेलन के शाखाओं और महिला शाखाओं को विभिन्न उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत तथा प्रतिनिधियों को सम्मानित कर आगे सक्रिय रूप से काम करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

प्रांतीय अध्यक्ष काबरा ने बताया कि पूर्वोत्तर में 83 शाखा है, जल्द ही 90 से अधिक शाखा समिति हो जाने की संभावना है। वहीं अधिवेशन में हिस्सा लेने प्रतिनिधियों ने अपने प्रांतीय अध्यक्ष को अंग वस्त्र भेंट कर अभिनन्दन एवं सम्मान करने के साथ कदम से कदम मिलाकर काम करने का भरोसा दिया।

योगेश दुबे

Popular Articles