Photo
म्यांमार से गायों की तस्करी कर असम में लाया जा रहा है। कछार पुलिस ने नौ ( 9 ) बर्मीज गायों बचाया है, जिसे म्यांमार से लाया गया है। कछार जिले के पुलिस अधीक्षक नुमाल महत्ता ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना के आधार पर रविवार की रात लगभग 12:30 बजे पुलिस की एक टीम ने धोलाई पुलिस स्टेशन के अंतर्गत असम मिजोरम सीमा क्षेत्र के रम्पू पुंजी के जंगल क्षेत्र में छापा मारा।
एक मारुति ऑल्टो वाहन के साथ तस्करी कर लाई गई बर्मीज मूल की 9(नौ) गायों को बचाया। जिन लोगों पर उन गायों को लाने का संदेह है, वे रात के अंधेरे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते का फायदा उठाकर वहां से भाग गए। आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की जा रही है।


